
देश के सबसे बड़े बैंक में से एक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने हाल ही में बड़ी संख्या में अपने बैंक खातों को बंद करने का ऐलान किया है। बैंक ने इसके पीछे की वजह भी बताई है। ऐसे में अगर आपका बैंक खाता PNB में हैं तो ये खबर आपके लिए ही है।
क्यों और कौन से बैंक खाते होंगे बंद
पंजाब नेशनल बैंक ने हाल ही में अपनी एक्स पोस्ट के जरिए बड़ा ऐलान किया है। इस पोस्ट के अनुसार बैंक उन यूजर्स के बैंक खाते बंद करने जा रहा है जिन्होंने पिछले 3 वर्षों से कोई लेन देन नहीं किया है और उनके अकाउंट में बैलेंस भी शून्य है।
इस पोस्ट में PNB ने इसके पीछे का कारण भी बताया है। बैंक का कहना है कि उसने यह निर्णय इन खाली बैलेंस वाले खातों से किसी प्रकार का दुरुपयोग ना हो इसलिए लिया है। PNB ने यह भी कहा है कि बैंक ने अपने ऐसे सभी ग्राहकों के लिए नोटिस भी जारी किया है। इस नोटिस में यह साफ किया गया है कि जिन यूजर्स ने 30 जून 2026 तक पिछले 3 वर्ष से अपना खाता संचालित नहीं किया है और उनके उनके खाते में जीरो बैलेंस है उनका बैंक अकाउंट अगले महीने सितंबर में बंद हो जाएगा।
अगर आपका भी ऐसा कोई खाता पंजाब नेशनल बैंक में है तो बैंक ने अपने इस नोटिस में यह भी बताया है कि यूजर्स अपना खाता बंद होने से कैसे बचा सकते हैं। PNB ने बताया है कि यूजर्स 13 सितंबर 2026 या इससे पहले अपनी ब्रांच में जाकर अपना खाता बचा सकते हैं। इसके लिए खाताधारकों को अपने अकाउंट की KYC करानी होगी। इसलिए बैंक जाते हुए आप अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट फोटो आदि सब लेकर ही जाएं।









