September 28, 2026 11:36 am

BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खुद अपने पैतृक मकान पर गेती चलाकर सिंहस्थ के लिए सड़क चौड़ीकरण कार्य के लिए प्रस्तुत किया अद्वितीय उदाहरण चीड़बासा स्लाइडिंग जोन में रेस्क्यू अभियान, 1500 यात्री सुरक्षित गौरीकुंड पहुंचाए Gold Price Today: हफ्ते के पहले दिन सस्ता हुआ सोना! दिल्ली से चेन्नई तक फिसली कीमतें; जानिए आज 22K और 24K का ताजा भाव यमन में फिर भड़की जंग की आग! ताइज के बाजार पर भीषण हवाई हमले में 7 की मौत, 40 घायल; हूतियों ने लगाए गंभीर आरोप USB Type-A vs Type-C: जानिए दोनों में बड़ा अंतर, फास्ट चार्जिंग और बैटरी हेल्थ के लिए कौन सा पोर्ट है असली चैंपियन? SSC CGL Tier 1 Admit Card: कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किया टियर 1 परीक्षा का एडमिट कार्ड, ssc.gov.in से ऐसे करें तुरंत डाउनलोड

एशियन गेम्स में अभय सिंह का शानदार प्रदर्शन, स्क्वैश में भारत को दिलाया रजत पदक

रायपुर, 27 सितम्बर 2026

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने एशियन गेम्स 2026 की पुरुष एकल स्क्वैश स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर भारतीय खिलाड़ी अभय सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
श्री चौधरी ने कहा कि अभय सिंह ने अपने शानदार खेल, कौशल और दृढ़ संकल्प से अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया है। एशियन गेम्स जैसे प्रतिष्ठित मंच पर रजत पदक हासिल करना उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि अभय सिंह की यह उपलब्धि देश के युवा खिलाडि़यों के लिए प्रेरणादायी है और भारतीय स्क्वैश की बढ़ती ताकत को प्रदर्शित करती है।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने अभय सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में और बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!