September 20, 2026 4:19 am

BREAKING NEWS

8th Pay Commission: केंद्रीय अस्पतालों की नर्सों ने खोला मांगों का पिटारा, नाइट ड्यूटी भत्ते से 50 लाख के इंश्योरेंस तक रखीं 10 बड़ी मांगें घर की सुख-शांति बचाए रखने के लिए महिलाओं को छिपाकर रखनी चाहिए ये 5 बेहद निजी बातें! जानिए क्या कहते हैं जीवन के नियम FASTag यूजर्स के लिए बड़ी राहत: अब बिना स्टिकर बदले बदल सकेंगे अपना बैंक, जानिए OneTag के 5 बड़े फायदे और काम करने का आसान तरीका द्वापर युग से जुड़ा है फरीदाबाद का यह ऐतिहासिक राधा-कृष्ण मंदिर, जानिए परिक्रमा और दर्शन का खास महत्व देवप्रयाग के मेधावी छात्रों ने किया गोमती बुक फेस्टिवल का भ्रमण, मिली ‘एग्जाम वॉरियर्स’ पुस्तक 1000 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज! फेस्टिव सीजन में धमाल मचाने आ रही हैं ये 2 नई हाइब्रिड SUV; पेट्रोल भरवाने की टेंशन खत्म

केशव प्रसाद मौर्य ने बुलंदशहर में पत्रकार बंधुओं से किया संवाद, सेवा संकल्प अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन पर की विस्तृत चर्चा

केशव प्रसाद मौर्य कहा कि सेवा संकल्प अभियान के दौरान ‘सेवा ही संकल्प, सेवा ही साधना’ की भावना के साथ जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों को आगे बढ़ाया जाएगा। अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा नवाचार, जनभागीदारी, सामाजिक सरोकार तथा सरकार की उपलब्धियों से संबंधित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ना और विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को मजबूत करना है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश और उत्तर प्रदेश विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। सरकार का प्रयास है कि विकास का लाभ बिना भेदभाव समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे और उत्तर प्रदेश को विकसित भारत के संकल्प में अग्रणी भूमिका निभाने वाला प्रदेश बनाया जाए।

प्रेस वार्ता के दौरान उपमुख्यमंत्री ने पत्रकार बंधुओं के विभिन्न प्रश्नों का उत्तर देते हुए सरकार की प्राथमिकताओं, विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा सेवा संकल्प अभियान से संबंधित विषयों पर भी विस्तार से जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है और जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान को निर्धारित अवधि में प्रभावी ढंग से संचालित करते हुए उसके लक्ष्यों को प्राप्त करना सभी संबंधित विभागों एवं कार्यकर्ताओं की सामूहिक जिम्मेदारी है। अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देते हुए अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!