August 7, 2026 11:58 pm

BREAKING NEWS

‘ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती’; इजरायली मीडिया का बड़ा दावा अतीक अहमद के बगल में दफन होगा बेटा अबान, कसारी-मसारी कब्रिस्‍तान में खोदी गई 7 फीट की कब्र; क्‍या ‘लाडले’ को अंतिम बार देखने आएगी शाइस्‍ता परवीन कई घंटों की बारिश से दिल्ली-NCR बेहाल, नोएडा से फरीदाबाद तक घंटों जाम, कई इलाकों में गिरे मकान; दो दिनों तक राहत नहीं, VIDEO पूरे यूरोप में भीषण गर्मी का कहर, इटली के 27 शहरों में रेड अलर्ट जारी, ऑस्ट्रिया और स्लोवाकिया में टूटे रिकॉर्ड राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने बुनकरों को दी शुभकामनाएं गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने किया पुण्य स्मरण

गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने किया पुण्य स्मरण

रायपुर, 7 अगस्त 2026

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन’ के रचयिता, विश्वविख्यात साहित्यकार एवं नोबेल पुरस्कार से सम्मानित गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर उनका पुण्य स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर भारतीय साहित्य, कला, संस्कृति और दर्शन के विश्वदूत थे। उन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से भारतीय संस्कृति और मानवीय मूल्यों को वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित किया। उनकी साहित्यिक कृतियों में राष्ट्रप्रेम, मानवता, प्रकृति और आध्यात्मिक चेतना का अद्भुत समन्वय दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि गुरुदेव टैगोर की रचनाएं और विचार आज भी समाज को ज्ञान, संवेदना, स्वतंत्र चिंतन और मानवता के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार प्राप्त कर उन्होंने विश्व पटल पर भारत का गौरव बढ़ाया।

श्री ओपी चौधरी ने कहा कि गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर का जीवन और उनका साहित्य देश की आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!