October 25, 2026 1:03 am

BREAKING NEWS

’एशियन पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक परचम, 114 पदकों के साथ टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास’ आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू जीएसटी देश का सबसे बड़ा कर सुधार: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी जनजातीय कला, संस्कृति और हुनर को मिलेगा नया बाजार, कारीगरों की आर्थिक समृद्धि का सशक्त माध्यम बनेगा ‘आदि बाजार 2026’ : मंत्री श्री रामविचार नेताम मध्यप्रदेश पुलिस की मोबाइल चोर गिरोह पर प्रभावी कार्रवाई अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर बानबरद में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

जनजागरुकता कार्यक्रमों के साथ सदगुरू नेत्र चिकित्सालय में विश्व मधुमेह दिवस का हुआ आगाज

चित्रकूट-
परम पूज्य संत रणछोड़ दस जी महाराज द्वारा चित्रकूट के जानकीकुण्ड में स्थापित विश्व विख्यात सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय में विभिन्न जनजागरुकता कार्यक्रमों के साथ ‘विश्व मधुमेह दिवस अभियान 2025’ का हुआ आगाज जिसमें जनजागरूकता रैली,नुक्कड़ नाटक, स्लोगन आदि के माध्यम से लोगो को जागरूक किया गया।

आपको बता दे कि सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय द्वारा अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ‘विश्व मधुमेह दिवस अभियान 2025’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

वही सदगुरू नेत्र चिकित्सालय के चिकित्सकों द्वारा इस बीमारी एवं इससे बचने के उपायों के बारे में लोगों को जानकारी दी गई।


कार्यक्रम के दौरान, वरिष्ठ नेत्र चिकित्सकों द्वारा लगभग 300 लोगों की शुगर जांच और रेटिना की फंडस फोटो लेकर नेत्र रोगों की प्रारंभिक जांच की गई। अभियान का उद्देश्य मधुमेह के कारण होने वाले नेत्र रोगों से बचाव और इलाज के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
इस अभियान के अंतर्गत विविध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें जागरूकता वार्ताएं, सेमिनार, रैलियां, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर और रंगोली प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। इन गतिविधियों के जरिए मधुमेह के खतरे, प्रबंधन, और नेत्र रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी साझा की गई।

साथ ही विश्व मधुमेह दिवस पर जिला चिकित्सालय चित्रकूट सोनपुर में 
सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय के चलित वाहन के माध्यम से कैंप लगाया गया जिसमें  मधुमेह की जांच, एवं फंडस  कैमरा द्वारा लोगों  के पर्दे की जांच एवं फोटो ली गई। रेटीना विभागाध्यक्ष डॉ. अलोक सेन ने अभियान की सफलता पर कहा, “ऐसे कार्यक्रम लोगों को बीमारियों के लक्षण और इलाज की आवश्यकता के प्रति जागरूक करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

समय पर जागरूकता से नेत्रज्योति की हानि को रोका जा सकता है।” इस अवसर डॉ  ए बी एस राजपूत,जनरल सर्जन डा पूनम आडवाणी, रेटीना नेत्र चिकित्सक डा  सचिन शेट्टी, डा अमृता मोरे,डॉ अदिती  अग्रवाल सहित सदगुरू नेत्र चिकित्सालय के समस्त नेत्र चिकित्सक एवं समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रायपुर, 24 अक्टूबर 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित सेवा सेतु जैसी डिजिटल पहल का उद्देश्य नागरिकों को शासकीय सेवाओं से जोड़ना और जरूरी दस्तावेजों की उपलब्धता को सुविधाजनक बनाना है। सेवा सेतु से नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने और शासकीय सेवाओं तक उनकी पहुंच आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी कड़ी में मुंगेली जिले के तखतपुर निवासी मानसी चंद्राकर का सेवा सेतु के माध्यम से जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र बना। इन प्रमाण पत्रों की आवश्यकता विद्यार्थियों की पढ़ाई, विभिन्न शासकीय योजनाओं और अन्य जरूरी कार्यों में पड़ती है। ऐसे में सेवा सेतु के माध्यम से आवेदन एवं प्रमाण पत्र संबंधी सुविधा मिलने से नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने में मदद मिल रही है। मानसी ने सेवा सेतु के संचालन के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और शासन-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ऐसी सुविधाएं नागरिकों के लिए बेहद उपयोगी और कारगर हैं।

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!