September 19, 2026 3:35 am

प्रयागराज में विकास के साथ रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर सृजित कर रही उत्तर प्रदेश सरकार : श्री मौर्य

प्रयागराज तेलियरगंज में केशव प्रसाद मौर्य ने आज उत्तरी क्षेत्रीय मुद्रण प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा आयोजित ‘प्रिंट स्टार ऑफ-2026 टी. प्रसाद मेमोरियल गोल्ड मेडल अवार्ड’ कार्यक्रम में प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।आधुनिक युग की मांग को देखते हुए हमें पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) और टिकाऊ पैकेजिंग के विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ना होगा, ताकि व्यवसाय के साथ-साथ प्रकृति का संरक्षण भी सुनिश्चित हो सके। 

श्री मौर्य ने प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार में राज्य के हर कोने में विकास और रोजगार के नए द्वार खोले हैं। प्रयागराज जैसे ऐतिहासिक और शैक्षणिक केंद्र आज तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास के हब के रूप में उभर रहे हैं। सरकार युवाओं को उनकी प्रतिभा और कौशल के अनुरूप रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुद्रण और पैकेजिंग के क्षेत्र में भी आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के अनगिनत नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं। 

कार्यक्रम में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी के कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव जी, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संयुक्त कुलसचिव श्री मेजर हर्ष कुमार जी, प्राचार्य श्री राकेश तिवारी जी, विधान परिषद के मा0 सदस्य श्री सुरेंद्र चौधरी जी सहित अन्य प्रतिष्ठितजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!