बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिका शिक्षा के लिए जागरूकता अभियान आयोजित

रायपुर, 1 जुलाई 2026

जांजगीर-चांपा जिले के एकीकृत बाल विकास परियोजना बलौदा अंतर्गत सेक्टर खिसोरा-34 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत एनरोलमेंट माह के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शाला त्यागी बालिकाओं को पुनः विद्यालय से जोड़ना तथा बालिका शिक्षा के महत्व के प्रति अभिभावकों एवं समुदाय को जागरूक करना था।

परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना बलौदा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान स्कूल चलो अभियान के तहत बालिकाओं को नियमित रूप से विद्यालय जाने के लिए प्रेरित किया गया। अभिभावकों से बालिकाओं की शिक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए उन्हें नियमित रूप से स्कूल भेजने की अपील की गई।

इस अवसर पर छात्रवृत्ति, निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकों, मध्याह्न भोजन सहित शासन द्वारा संचालित विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही बालिकाओं को नियमित अध्ययन, विद्यालय में सतत उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पर्यवेक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, किशोरी बालिकाओं, उनके अभिभावकों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों की सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13843/ 75

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!