August 14, 2026 7:17 pm

भारी बारिश के बीच 500 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े हुईं शामिल

रायपुर, 14 अगस्त 2026

भारी बारिश के बीच 500 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े हुईं शामिल

भारी बारिश के बीच 500 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े हुईं शामिल

भारी बारिश के बीच 500 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े हुईं शामिल

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सूरजपुर जिला मुख्यालय में भारी बारिश के बीच भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा भटगांव विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुईं। 500 मीटर लंबे विशाल तिरंगे के साथ निकली यात्रा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, युवा, महिलाएं, बुजुर्ग, एनसीसी कैडेट, स्कूली एवं महाविद्यालयीन विद्यार्थी तथा नागरिक उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

संयुक्त जिला कार्यालय से प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रंगमंच मैदान पहुंची। यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से पूरा सूरजपुर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। तेज बारिश के बावजूद नागरिकों का उत्साह कम नहीं हुआ और हाथों में तिरंगा लिए बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल रहे।

इस अवसर पर मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान के साथ-साथ एकता, संप्रभुता और अखंडता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमें उन वीर जवानों की शहादत की याद दिलाता है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने और अपनी प्रतिभा एवं ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग देश की प्रगति के लिए करने का आह्वान किया।

तिरंगा यात्रा में विधायक श्री भूलन सिंह मरावी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणि पैकरा, पूर्व विधायक श्रीमती रजनी रविशंकर त्रिपाठी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा राजलाल राजवाड़े, जनपद अध्यक्ष श्रीमती स्वाति सिंह, कलेक्टर श्रीमती रेना जमील, पुलिस अधीक्षक श्री योगेश पटेल तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विजेंद्र सिंह पाटले सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!