September 13, 2026 12:39 am

BREAKING NEWS

बिहार में बाढ़ के तांडव पर छलका अभिनेत्री अक्षरा सिंह का दर्द, प्रभावित परिवारों की मदद के लिए आगे आने की अपील Solar Camera for Farms: खेतों की निगरानी अब मोबाइल पर; न बिजली की जरूरत न वाई-फाई, सोलर 4G कैमरा की कीमत और टॉप फीचर्स जानें कैलाश खेर ने मुंबई में बेचा करोड़ों का ऑफिस, 10 महीने पहले की थी खरीद, जानें इस बड़ी कमर्शियल डील का पूरा सच UP Land Rate Hike: गंगा एक्सप्रेस-वे और रिंग रोड किनारे जमीन लेना अब होगा महंगा! सर्वे पूरा, खसरा नंबरों की लिस्ट तैयार; जानें किन इलाकों में बढ़ रहे हैं सर्किल रेट दिल्ली में 18वां BRICS समिट: US और यूरोप में क्या वाकई हुआ ‘ब्लैकआउट’? वेस्टर्न मीडिया की चुप्पी और पाकिस्तान में मची बेचैनी का पूरा सच Travel Smart: सफर में फोन चलाने पर आती है उल्टी? फोन का यह ‘Motion Cues’ फीचर मिनटों में दूर करेगा चक्कर और मतली; ऐसे करें ऑन

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा अखंड भारत दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया

चित्रकूट के  मानिकपुर, पहाड़ी में आयोजित किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में हिन्दू बंधुओं ने प्रतिभाग किया। चौराहों में अखण्ड भारत का मानचित्र बनाकर दिए जलाए गए एवं भारत माता की आरती की गई। प्रचार प्रसार प्रमुख अमित मिश्रा ने कहा कि
अखंड भारत एक सांस्कृतिक और ऐतिहासिक सच्चाई है । हम अखंड  भारत के विभाजन को एक ऐतिहासिक गलती मानते हैं और इसे एकीकरण के रूप में देखते हैं।
समरसता प्रमुख रामशरण तिवारी ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की कुछ पंक्तियां दोहराते हुए कहा कि 
दिन दूर नहीं खंडित भारत को पुनः अखंड बनाएंगे
गिलगित से गारो पर्वत तक आजादी जश्न मनाएंगे
जिलाध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने कहा कि अखंड भारत की अवधारणा भारत के विभाजन को रोकने और एक एकीकृत राष्ट्र की कल्पना है। इस कार्यक्रम में विभाग संयोजक अजय यादव जिला मंत्री नीरज केशरवानी जिला सह मंत्री सिद्धार्थ पांडे जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश जिला संयोजक अंकित सिंह संयोजक शिवेंद्र सिंह, प्रणव, विमल त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष जमुना प्रसाद, नगर मंत्री धर्मेंद्र सिंह ,  अमित श्रीवास्तव , प्रखंड मंत्री अवधेश यादव, प्रखंड सह संयोजक प्रिंस जी,  के साथ साथ सैकड़ो हिंदू तरुणाई ने ‌ कार्यक्रम के निमित्त अपनी अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!