August 14, 2026 10:37 pm

BREAKING NEWS

अमित शाह के खिलाफ असंसदीय भाषा का इस्तेमाल कर बुरे फंसे राहुल गांधी, लोकसभा विशेषाधिकार समिति ने भेजा नोटिस, इस तारीख तक देना होगा जवाब वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने सिंदूर पार्क में भारत विभाजन विभीषिका की छायाचित्र प्रदर्शनी का किया अवलोकन विभाजन की पीड़ा से सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रामगढ़ में खाई में गिरा टेंपो ट्रैवलर, 2 की मौत – Devbhoomi Media सभी समाजों के बच्चों को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे, तभी होगा छत्तीसगढ़ का समग्र विकास: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी की अगुवाई में विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस पर कैंडल मार्च

वीबी-जी राम जी आजीविका डबरी मिशन से बरातु सिंह को मिला आय का नया आधार

जल संरचना को आजीविका से जोड़कर ग्रामीण परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल

रायपुर, 14 अगस्त 2026

ग्रामीण परिवारों को स्थानीय स्तर पर स्थायी आजीविका के साधनों से जोड़ने और उनकी आय बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित विकसित भारत जी-राम जी आजीविका डबरी मिशन का लाभ अब ग्रामीण परिवारों तक पहुंच रहा है। सरगुजा जिले के विकासखंड अम्बिकापुर की ग्राम पंचायत परसा निवासी श्री बरातु सिंह पोया के लिए योजना के तहत निर्मित डबरी अब उनकी अतिरिक्त आय का माध्यम बनने जा रही है। लगभग 35 मीटर × 35 मीटर क्षेत्रफल में निर्मित इस डबरी में मत्स्य पालन की शुरुआत हो चुकी है।

डबरी निर्माण पूर्ण होने के बाद मत्स्य विभाग द्वारा श्री बरातु सिंह को फिंगरलिंग मछली बीज उपलब्ध कराया गया। अब वे डबरी में मछली पालन कर अपनी आजीविका को मजबूत करने के साथ परिवार की आय बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। जल संसाधन को आजीविका गतिविधि से जोड़ने से उन्हें अपनी उपलब्ध भूमि का बेहतर उपयोग करने का अवसर मिला है।

डबरी बनी आय का नया साधन

श्री बरातु सिंह पोया ने बताया कि योजना के तहत उनकी जमीन पर डबरी का निर्माण कराया गया है। डबरी तैयार होने के बाद मत्स्य विभाग से मछली बीज भी उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि वे मछलियों का बेहतर तरीके से पालन करेंगे, जिससे आने वाले समय में मछली उत्पादन के माध्यम से अतिरिक्त आय प्राप्त होगी। इससे परिवार की दैनिक जरूरतों और अन्य खर्चों को पूरा करने में मदद मिलेगी तथा आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

उन्होंने योजना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की ऐसी पहल ग्रामीणों को अपने गांव में ही रोजगार और आय के नए अवसर उपलब्ध करा रही है। उन्होंने अपने गांव के अन्य ग्रामीणों को भी योजना की जानकारी देने और उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर आजीविका के नए साधन विकसित करने के लिए प्रेरित करने की बात कही।

मत्स्य पालन से बढ़ेगी अतिरिक्त आमदनी

डबरी में मत्स्य पालन शुरू होने से श्री पोया को आने वाले समय में मछली उत्पादन के माध्यम से अतिरिक्त आय प्राप्त होगी। इससे परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के साथ जीवन स्तर में सुधार की संभावनाएं बढ़ेंगी। साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में मत्स्य पालन जैसी गतिविधियों को बढ़ावा मिलने से स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

जल संरचनाओं का आजीविका से हो रहा अभिसरण

वीबी-जी राम जी आजीविका डबरी मिशन के तहत निर्मित जल संरचनाओं को मत्स्य पालन जैसी आयमूलक गतिविधियों से जोड़ना ग्रामीण विकास की दिशा में प्रभावी पहल है। डबरी निर्माण और मत्स्य विभाग के सहयोग से मछली बीज उपलब्ध कराने से ग्रामीण परिवारों को कृषि एवं अन्य पारंपरिक गतिविधियों के साथ अतिरिक्त आय के साधन विकसित करने का अवसर मिल रहा है।

इस तरह योजना के माध्यम से निर्मित डबरियां केवल जल संरक्षण और ग्रामीण परिसंपत्ति के रूप में नहीं, बल्कि आजीविका, आय संवर्धन और ग्रामीण आत्मनिर्भरता के केंद्र के रूप में विकसित हो रही हैं। श्री बरातु सिंह की पहल इस बात का उदाहरण है कि योजनाओं के प्रभावी अभिसरण से ग्रामीण परिवार अपने उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!