श्रमिकों के खाते में 31 जुलाई को अंतरित होगी 6.82 करोड़ की राशि

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की मौजूदगी में राजनांदगांव में श्रमिक सम्मेलन 

रायपुर, 30 जुलाई 2026

श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं के तहत 31 जुलाई को राज्य के 4430 श्रमिक हितग्राहियों के बैंक खाते में 6 करोड़ 82 लाख 8 हजार 172 रूपए अंतरित की जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की विशेष मौजूदगी में पूर्वान्त 11.30 बजे से पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में श्रमिक सम्मेलन के दौरान उक्त राशि का अंतरण किया जाएगा। सम्मेलन में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री राम प्रताप सिंह एवं छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री योगेश दत्त मिश्रा उपस्थित रहेंगे।

उक्त सम्मेलन में मिनीमाता महतारी जतन योजना में 1125 श्रमिकों को 2 करोड़ 25 लाख रूपए, मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना में 574 श्रमिकों को 21 लाख 26 हजार 749 रूपए, मुख्यमंत्री औजार सहायता योजना में 161 श्रमिकों को 5 लाख 55 हजार 91 रूपए, मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना में 1416 श्रमिकों को 30 लाख 87 हजार रूपए, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना में 54 श्रमिकों को 12 लाख 63 हजार 332 रूपए, मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना में 4 श्रमिकों को 6 हजार रूपए की राशि अंतरित की जाएगी। निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना के तहत एक श्रमिक को 50 हजार रूपए, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत 209 श्रमिकों को 2 करोड़ 09 लाख रूपए, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना में 821 श्रमिकों को 1 करोड़ 64 लाख 20 हजार रूपए एवं मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना में 65 श्रमिकों को 13 लाख रूपए की राशि उनके बैंक खातों में अंतरित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!