June 10, 2026 11:09 pm

संतोष देशमुख को दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से अन्य पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष के पद पर किया गया मनोनीत, वरिष्ठ नेताओं का जताया आभार

 

दुर्ग। 22 मई, 2026 : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग ने दिनांक 20 मई को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी की है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग की ओर से छत्तीसगढ़ प्रदेश के 33 जिलों में शहर और ग्रामीण इकाईयों को मिलाकर कुल 39 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। नियुक्ति संबंधी अधिसूचना ओबीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिंद ने जारी की है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के अन्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिंद के आदेश एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी अध्यक्ष केशव चंद्राकर की अनुशंसा पर दिनांक 20 मई दिन बुधवार को दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से अन्य पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष के पद पर संतोष देशमुख को मनोनीत किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सहित कांग्रेस पार्टी के सभी सदस्यों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारीगणों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक बधाई दी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बधाई देते हुए कहा कि इन नियुक्तियों से संगठन को बूथ स्तर पर मजबूती मिलेगी तथा पिछड़ा वर्ग समुदाय के बीच कांग्रेस पार्टी की पकड़ मजबूत होगी। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता संतोष देशमुख पूर्व में विभिन्न पदों पर रहकर अपनी सेवा प्रदान कर चुके हैं। वे मरोदा सेक्टर के पूर्व पार्षद एवं एमआईसी सदस्य शिक्षा खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग के प्रभारी, नगर पालिका निगम भिलाई, पूर्व विधायक प्रतिनिधि भिलाई, पूर्व प्रवक्ता भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी, पूर्व संयुक्त महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण, पूर्व महामंत्री युवा कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण, एवं पूर्व युवा अध्यक्ष दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश जैसे  विभिन्न पदों पर अपनी निस्वार्थ सेवा प्रदान कर चुके हैं।
संतोष देशमुख ने अपनी नियुक्ति के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिंद एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष केशव चंद्राकर एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं और कांग्रेस पार्टी के साथीगणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं के द्वारा जो यह जिम्मेदारी दी गई है उसे वे पूरी ईमानदारी और कर्मठता के साथ निभाएंगे और संगठन को अपने कार्यों के माध्यम से नई ऊचाईयाँ प्रदान करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13843/ 75

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!