अधोसंरचना एवं आर्थिक विकास की ओर प्रदेश तेजी से अग्रसर – विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह

लगभग 8 करोड़ की लागत के ऑडिटोरियम का लोकार्पण एवं 4 करोड़ के विभिन्न कार्यो का किया भूमिपूजन

बलौदाबाजार-भाटापारा,16 जून 2026

अधोसंरचना  एवं आर्थिक विकास की ओर प्रदेश तेजी से  अग्रसर - विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह

छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मंगलवार को एक दिवसीय  भाटापारा प्रवास के दौरान करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने स्थानीय शासकीय गजानंद अग्रवाल स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय  परिसर में लगभग 8 करोड़ की लागत से निर्मित ऑडिटोरियम का लोकार्पण एवं 4 करोड़ के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।

ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्ष में देश ने विकास की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। छत्तीसगढ़ प्रदेश में अधोसंरचना के साथ ही आर्थिक व सामजिक क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है।उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ में किसानों के जीवन में परिवर्तन की शुरूआत पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी बाजपेयी के कार्यकाल के दौरान हुई। उन्होनें किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड लागू किया। छत्तीसगढ़ में भी किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर सहकारी बैंकों से ऋण की सुविधा मिली जिससे किसान को भारी भरकम कर्ज की बोझ से मुक्ति मिली। उन्होनें  कहा कि आज छत्तीसगढ़ में विकास बयार बह रही है। नक्सलियों का गढ़ कहे जाने वाले बस्तर गृहमंत्री अमित शाह के संकल्प एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में 31 मार्च 2026 से नक्सल मुक्त होकर इतिहास रचा है।

डॉ. सिंह ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 12 वर्ष की ऐतिहासिक उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए वर्ष 2047 तक भारत को विकास राष्ट्र बनाने में सभी की सहभागिता का आह्वान किया।

राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मूलमंत्र हमने ही बनाया है, हम ही संवारेंगे को लेकर हमारी सरकार आगे बढ़ रही है और डबल इंजन की सरकार विकास की दिशा में द्रुत गति से आगे बढ़ रहीे है। सभी लोगों का समग्र विकास हो रहा है, हमारी सरकार ने मोदी की सभी गारंटियों को पूरा किया है जिसका लाभ प्रदेशवासियों को मिल रहा है।
कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव एवं पूर्व विधायक श्री शिवरतन शर्मा ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर शहीद श्रीकृष्ण गजानन खोण्डे के परिजनों  सुपुत्री प्रिया खोण्डे, भाई प्रभाकर खोण्डे एवं बहनों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

बताया गया कि लगभग 8 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित आडिटोरियम अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। इसकी क्षमता भू-तल एवं बालकनी सहित 540 सीटर है। मुख्य मंच के दोनों ओर चंेजिग रूम एवं ग्रीन रूम, बॉक्स रूम-3 नग, व्हीआईपी रूम-1 नग, महिला एवं पुरूष टायलेट पृथक-पृथक, एसी एवं साउण्ड सिस्टम लगाए गए है।

इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल, छत्तीसगढ़ राज्य साहकरी बैंक के अध्यक्ष श्री केदारनाथ गुप्ता,जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, कलेक्टर कुलदीप शर्मा,पुलिस अधीक्षक ओपी शर्मा,  जिला अध्यक्ष आनंद यादव,जनपद अध्यक्ष सविता अनंत पूर्व विधायक डॉ.सनम जांगड़े, शहीद श्रीकृष्ण गजानन  खोण्डे के परिजन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13843/ 75

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!