August 17, 2026 2:08 am

BREAKING NEWS

Ranchi Protest: छात्रों का फूटा गुस्सा, CM सोरेन, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के पुतले फूंके, सरकार का अगला कदम क्या? मुख्यमंत्री ने रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का किया शुभारंभ, छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को नई मजबूती अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री श्री साय ई-रिक्शा ने बदली संगीता देवी की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनीं ‘लखपति दीदी’ छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी कार्यालय में चेयरमेन मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने किया ध्वजारोहण बस्तर की खूबसूरती ने देशभर से आए पर्यटन प्रतिनिधियों को किया मंत्रमुग्ध

Ranchi Protest: छात्रों का फूटा गुस्सा, CM सोरेन, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के पुतले फूंके, सरकार का अगला कदम क्या?

JPSC-JSSC Protest: झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) और झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (JSSC) के बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने राज्य की कॉम्पिटिटिव परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है।

JPSC-JSSC उम्मीदवारों का चल रहा विरोध प्रदर्शन रविवार को और तेज हो गया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ विरोध करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव के पुतले जलाए। वहीं, छात्रों ने ऐलान किया कि 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे।

CM सोरेन, राहुल गांधी और तेजस्वी के पुतले फूंके

हजारीबाग में उम्मीदवारों ने बड़ा प्रदर्शन किया और पुतलों को आग के हवाले कर दिया। रांची में प्रदर्शनकारी जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में इकट्ठा हुए, जहां कुछ लोगों ने भूख हड़ताल जारी रखी। तस्वीरों में छात्र पुतलों को जलाने से पहले ले जाते हुए दिख रहे हैं।

प्रदर्शन में एक छात्र ने कहा ‘आज तीन लोगों के पुतले जलाए गए। राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और हेमंत सोरेन। जब दिल्ली में NEET का मुद्दा उठा तो राहुल गांधी इस पर बहुत खुलकर बोले। आप तब ट्विटर पर बहुत एक्टिव थे, लेकिन अब आपकी तरफ से एक भी ट्वीट नहीं है। सरकार से हमारी बस यही रिक्वेस्ट है कि हमारी मांगें सुनें।’

छात्रों ने 18 अगस्त तक दिया अल्टीमेटम

छात्रों के झारखंड सरकार को अल्टीमेटम भी दे दिया है। उनका कहना है कि ‘हम सरकार को अल्टीमेटम दे रहे हैं। 18 तारीख तक हमारी मांगें पूरी करें। JSSC के नतीजे रद्द करें, TDPL एजेंसी द्वारा आयोजित सभी परीक्षाएं रद्द करें और उन सभी की CBI जांच के आदेश दें।’ अगर ऐसा नहीं होता है, तो भगत सिंह वाला अवतार धारण करेंगे।

प्रदर्शनकारियों से मिलने के बाद ADM ने क्या कहा?

प्रदर्शनकारियों से मिलने के बाद, ADM (लॉ एंड ऑर्डर) धनंजय कुमार ने कहा कि स्टूडेंट्स के एक डेलिगेशन को उनके लीगल एडवाइजर के साथ अगले दिन दोपहर 2:00 बजे स्टेट गेस्ट हाउस में मीटिंग के लिए बुलाया गया है। उन्होंने कहा, “यह बातचीत स्टेट गेस्ट हाउस में दोपहर 2:00 बजे होगी। सरकार की तरफ से वही ग्रुप ऑफ़ मिनिस्टर्स मौजूद रहेंगे… हम यह न्योता देने आए हैं।

20 अगस्त को एक बार फिर एकता दिखाएंगे-छात्र नेता

स्टूडेंट लीडर रवींद्र पासवान ने कहा कि सब-डिविजनल ऑफिसर से बातचीत का ऑफर मिला है और हम कल सरकारी डेलीगेशन से बात करेंगे, लेकिन मुझे समझ नहीं आ रहा कि सरकार हमारी मांगों को लेकर सच में सीरियस है या नहीं। क्या उनका इरादा सच में साफ़ है? मुझे लगता है कि ऐसा नहीं है।

अगर आप हमारे साथियों, हमारे सदस्यों, या JPSC JSSC रिफॉर्म्स मंच को तोड़ने की कोशिश करेंगे, तो यह आंदोलन और तेज होगा… अगर हमारी जायज मांगें पूरी नहीं हुईं, तो हम 20 अगस्त को एक बार फिर यह एकता दिखाएंगे। अब देखना है कि झारखंड सरकार अगला कदम क्या उठाती है। सरकार छात्रों मांग मानेगी या 20 को छात्र सीएम आवास का घेराव करेंगे।

ये भी पढ़ें: पी. चिदंबरम के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर रविशंकर प्रसाद का तीखा प्रहार, कहा-शर्मनाक और भद्दा
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!