June 23, 2026 11:12 pm

BREAKING NEWS

उदयनिधि स्टालिन: चेंगलपट्टू कोर्ट विवाद में सीएम की पत्नी पति की तलाश कर रही हैं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह: 2036 पौधों के रोपण से ओलंपिक मेजबानी के संकल्प को दी नई ऊर्जा मुख्यमंत्री मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना बनी संकटमोचक साय सरकार की पहल से उच्च शिक्षा का सपना होगा साकार, हजारों विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया शुरू हर आंगन में समृद्धि की नई उम्मीद: समग्र डेयरी विकास योजना से बदल रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी

आधुनिक खेती और नैनो उर्वरक से किसान लक्ष्मी सोढ़ी ने बढ़ाई पैदावार

रायपुर 23 जून 2026

कोंडागांव जिले के ग्राम उमरगांव के किसान श्री लक्ष्मी सोढ़ी आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाते हुए शासन की योजनाओं का लाभ उठाते हुए खेती में बेहतर उत्पादन और आय अर्जित कर रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने वैज्ञानिक खेती और नैनो उर्वरकों के उपयोग से यह साबित कर दिया है कि नई तकनीकें किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

श्री लक्ष्मी सोढ़ी के पास कुल चार एकड़ कृषि भूमि है। इनमें से दो एकड़ भूमि में वे धान की खेती करते हैं, जबकि शेष दो एकड़ टिकरा भूमि में मक्का एवं अन्य फसलें लगाते हैं। उन्होंने बताया कि पहले वे पारंपरिक पद्धति से खेती करते थे, जिससे उत्पादन अपेक्षाकृत कम होता था और लागत के अनुपात में पर्याप्त लाभ नहीं मिल पाता था। समय के साथ कृषि विभाग के मार्गदर्शन और आधुनिक तकनीकों की जानकारी मिलने पर उन्होंने खेती के तौर-तरीकों में बदलाव किया।

लक्ष्मी सोढ़ी ने अपनी फसलों में नैनो यूरिया और नैनो डीएपी का उपयोग शुरू किया। उनका कहना है कि नैनो उर्वरकों के प्रयोग से फसलों की वृद्धि बेहतर हुई है तथा उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली है। कम मात्रा में उपयोग होने के बावजूद यह फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उपलब्ध कराता है, जिससे खेती की लागत में कमी आती है और फसल की गुणवत्ता भी बेहतर होती है।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ भी उन्हें नियमित रूप से प्राप्त हो रहा है। योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता से कृषि कार्यों के लिए आवश्यक सामग्री खरीदने में मदद मिलती है तथा खेती की लागत का कुछ भार कम होता है। श्री लक्ष्मी सोढ़ी का मानना है कि यदि किसान आधुनिक तकनीकों, उन्नत कृषि पद्धतियों और वैज्ञानिक सलाह को अपनाएं तो सीमित भूमि में भी बेहतर उत्पादन और आय प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13843/ 75

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!