आलिया भट्ट की एक्शन से भरपूर अल्फा का टीज़र रिलीज़

आलिया भट्ट-स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की आगामी फिल्म 'अल्फा' का टीज़र रिलीज़ हो गया है। टीजर 1 मिनट 55 सेकेंड लंबा है, जिसमें आलिया जबरदस्त एक्शन करती नजर आ रही हैं.

टीजर में कहानी एक युवा महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार आलिया निभा रही हैं। उसे बचपन से ही एक विशेष उद्देश्य के लिए तैयार और प्रशिक्षित किया जाता है।

टीजर में उनके पिता बॉबी देओल उन्हें 'अल्फा' नाम के एक गुप्त कार्यक्रम से परिचित कराते हैं, जो भारत की अगली पीढ़ी के सैनिकों को तैयार करने के लिए बनाया गया है।

फिल्म अल्फा के बारे में-

यह यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की 7वीं और महिला प्रधान पहली फिल्म है। फिल्म में आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर अहम भूमिकाओं में हैं। ऋतिक रोशन यूनिवर्स फिल्म वॉर में अपने किरदार कबीर की एक कैमियो भूमिका निभाएंगे। यह फिल्म 3 जुलाई को रिलीज होने वाली है। इसके बाद ही स्पाई यूनिवर्स की फिल्में 'पठान 2' और 'टाइगर वर्सेस पठान' रिलीज होंगी। फिल्म का निर्देशन शिव रवैल ने किया है।

बॉबी ने आलिया के साथ अनबन की खबरों को अफवाह बताया

हाल ही में बॉबी देओल ने 'अल्फा' की शूटिंग के बीच आलिया भट्ट के साथ अनबन की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए इसे अफवाह बताया। टीवी शो 'आप की अदालत' में जब उनसे आलिया के साथ झगड़े की खबरों के बारे में पूछा गया तो एक्टर ने कहा था, “एक दोस्त ने मुझे उस खबर का स्नैपशॉट भी भेजा था. मैं भी हैरान था. लोग इतने बेकार हैं कि कुछ भी बना देते हैं और लिख देते हैं.”

बॉबी ने आगे कहा, “मैंने अभी रणबीर के साथ एक फिल्म की है, फिर जब मुझे पता चला कि मुझे आलिया के साथ एक फिल्म मिली है, तो मैंने सोचा कि मेरे साथ क्या हो रहा है, क्योंकि वे दोनों मेरे पसंदीदा अभिनेता हैं। मुझे उन दोनों के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। यह बहुत अच्छा है। वह इतनी अच्छी अभिनेत्री हैं, बहुत मेहनती हैं। बहुत पेशेवर हैं। अगर उन्हें फाइट सीक्वेंस करना है, तो वह बहुत तैयार हैं।”

आगे बॉबी देओल ने इस विवाद को अफवाह बताते हुए कहा, “यह भी कहा गया (अफवाह में) कि बॉबी देओल इतने नाराज थे कि आदित्य चोपड़ा ने उन्हें एक और फिल्म ऑफर कर दी. अब, मैं हर किसी के पास जाकर अपनी बात साबित नहीं कर सकता. मैं भाग्यशाली हूं कि मैं यहां हूं और आपने यह सवाल पूछा और मैं इसका जवाब दे रहा हूं.”

अंत में बॉबी देओल ने कहा, “लोग इंस्टाग्राम के दीवाने हैं. इस पर मौजूद 90 प्रतिशत कहानियां वास्तविक नहीं हैं. इसमें थोड़ी सच्चाई है, लेकिन इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है. हम सभी इसके आदी हैं.”

जानिए कैसी थीं मनमुटाव की खबरें

फरवरी में न्यूज साइट 123 तेलुगु की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अल्फा के सेट पर बॉबी देओल और आलिया भट्ट के बीच विवाद हो गया था। विवाद की वजह आलिया भट्ट का उन सीन्स में बार-बार दखल देना था जो वह बॉबी देओल के साथ फिल्मा रहे थे। विवाद इतना बढ़ गया कि शूटिंग जारी रखने के लिए आदित्य चोपड़ा को हस्तक्षेप करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13843/ 75

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!