June 18, 2026 12:30 am

एक कॉल, त्वरित समाधान: सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई वार्डवासियों की परेशानी

मुंगेली, 17 जून 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण के लिए “समस्या तुंहर, समाधान हमर” थीम पर सीएम हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली सेवा जनविश्वास का माध्यम बन गया है। इस नई व्यवस्था के माध्यम से जिले के नागरिक अब केवल एक फोन कॉल के जरिए अपनी शिकायत दर्ज करा निरंतर मॉनिटरिंग भी कर पा रहे हैं। इसी कड़ी में नगर पालिका लोरमी के राकेश कुमार यादव ने वार्ड क्रमांक 11 महामाया वार्ड रानीगांव में नाली की साफ-सफाई के संबंध में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कर बताया कि उनके वार्ड की नाली की सफाई लगभग एक वर्ष से नहीं हुई है, जिसके कारण नाली में कचरा, मिट्टी और गाद जमा हो गई है। इससे जलभराव, दुर्गंध और आवागमन में परेशानी जैसी समस्याएं उत्पन्न हो रही थीं।
शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित विभाग द्वारा मामले को गंभीरता से लिया गया। नगर पालिका परिषद लोरमी ने त्वरित कार्यवाही करते हुए नाली की साफ-सफाई कराई और वार्डवासियों की समस्या का समाधान सुनिश्चित किया। समस्या के निराकरण के बाद राकेश कुमार यादव ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और जिला प्रशासन के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी शिकायत पर शीघ्र कार्यवाही होने से उन्हें राहत मिली है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से प्रदेशभर में नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। नागरिक राज्य के भीतर 1076 तथा राज्य के बाहर से 1800-233-3300 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त वेब पोर्टल, मोबाइल एप, व्हाट्सएप और भौतिक आवेदन के माध्यम से भी शिकायतें दर्ज करने की सुविधा उपलब्ध है। 24 घंटे और सप्ताह के सातों दिन संचालित यह सेवा शासन और जनता के बीच संवाद को मजबूत बना रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13843/ 75

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!