August 16, 2026 4:26 pm

‘कोई सपने में भी कैसे सोच सकता है कि वंदे मातरम अधूरा छोड़ दिया जाए?’, कांग्रेस पर बरसे अमित शाह, कहा- थोड़ी भी शर्म बची है तो…

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा ‘वंदे मातरम’ का कथित अपमान किए जाने को लेकर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कोई सपने में भी कैसे सोच सकता है कि वंदे मातरम का गान अधूरा छोड़ दिया जाए? कांग्रेस के लोगों को शर्म आनी चाहिए और देश से माफी मांगनी चाहिए।

शाह ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इनकी (कांग्रेस) निर्लज्जता देखिए। कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय पर वंदे मातरम का गान हो रहा था। चालू गान में कांग्रेस की नेत्री सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे को गान रोकने की बात कही। हम सब टीवी पर देखते रह गए।

देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी- शाह

उन्होंने आगे कहा कि 80 साल के बाद बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का ये अमर गान, जब फिर से सम्मान प्राप्त कर रहा है, वो भी सोनिया गांधी को रास नहीं आता है। सोनिया जी, 140 करोड़ जनता आपको देख रही है। आपके द्वारा किया गया ये पाप इस देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। कोई सपने में भी कैसे सोच सकता है कि वंदे मातरम का गान अधूरा छोड़ दिया जाए?

कांग्रेस के लोगों को शर्म आनी चाहिए- शाह

इतना ही नहीं, शाह ने कहा कि कांग्रेस के लोगों को शर्म आनी चाहिए और थोड़ी भी शर्म बची है तो दोनों हाथ जोड़कर बंकिम बाबू और देश की जनता से उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

कांग्रेस हेडक्वार्टर में ध्वाजारोहण कार्यक्रम के दौरान जब वंदे मातरम बज रहा था तभी कुछ देर बाद कांग्रेस नेताओं में असहजता देखने को मिली। वंदे मातरम के दो छंद बजने तक सब कुछ ठीक था, लेकिन बाद में सभी में कुछ असहजता दिखी।

बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने दावा किया कि कार्यक्रम में राष्ट्रगीत की शुरुआती पंक्तियां गाए जाने के बाद सोनिया गांधी कथित तौर पर ‘नाराज’ हो गई थी और उन्होंने इसे रोकने के लिए कहा था। इस दौरान राहुल गांधी ने भी गाना खत्म करने का इशारा किया।

उधर, इन आरोपों पर कांग्रेस का कहना है कि सोनिया गांधी के व्यवहार का कार्यक्रम में बजाए जा रहे राष्ट्रगीत से कोई लेना-देना नहीं था। पार्टी का कहना था कि वह बस यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही थीं कि कार्यक्रम में ‘वंदे मातरम’ सही तरीके से गाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!