August 13, 2026 10:20 pm

चमोली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन टनल धंसने से 20-25 मजदूर फंसे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उत्तराखंड के चमोली जिले से एक भीषण हादसे की खबर सामने आई है।  पीपलकोटी स्थित THDC हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट की एक निर्माणाधीन टनल अचानक धंस गई। हादसा गुरुवार शाम करीब 7 बजे हुआ, जब टनल के भीतर 20 से 25 मजदूर काम कर रहे थे। घटना के तुरंत बाद पूरे इलाके में अफ़रा-तफ़री और हड़कंप मच गया। टनल के भीतर भारी मात्रा में मलबा और पानी भर जाने की भी जानकारी सामने आई है, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।

घटना होने पर सबसे पहले स्थानीय नागरिक मौके पर पहुंचे। उन्होंने टनल में फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए। कुछ ही देर में पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंच गईं। राहत दल, स्थानीय पुलिस और CISF के जवानों ने मिलकर  रेस्क्यू अभियान चलाया और करीब 13 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

हादसे को देखते हुए राहत कार्य को और गति दी गई है। सेना, ITBP, NDRF और SDRF की विशेष टीमों को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। टनल में अभी भी कुछ मजदूरों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

टनल से सुरक्षित निकाले गए मजदूरों में से कुछ को चोटें आई हैं। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए घायल मजदूरों को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की टीम घायलों की निगरानी कर रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुख, दिए सख्त निर्देश

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने जिला प्रशासन, NDRF, SDRF और सभी संबंधित एजेंसियों को आपस में बेहतर तालमेल बनाकर ‘युद्ध स्तर’ पर राहत और बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि फंसे हुए हर एक मजदूर को सुरक्षित बाहर निकालना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!