September 15, 2026 10:06 am

जनता की समस्या मेरी प्राथमिकता, हर फरियादी को न्याय दिलाना सरकार का संकल्प : केशव प्रसाद मौर्य

केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने कैंप कार्यालय, 7-कालिदास मार्ग, लखनऊ पर आयोजित ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याओं को पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित, प्रभावी, समयबद्ध एवं न्यायसंगत निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनता दर्शन में बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं, वृद्धजन, दिव्यांगजन एवं युवा उपस्थित रहे। कई सैकड़ा लोगों ने व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याएं सीधे उप मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। प्रमुख रूप से भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामले, चिकित्सा सहायता, पेंशन, आवास, सड़क, बिजली-पानी, पुलिस कार्रवाई, शिक्षा एवं रोजगार से जुड़े प्रकरण सामने आए। श्री मौर्य ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक फरियादी की समस्या का सम्पूर्ण एवं संतुष्टिपरक समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा, “जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जहां आवश्यकता हो, संबंधित अधिकारी मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करें और पीड़ितों को समयबद्ध राहत उपलब्ध कराएं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!