October 3, 2026 5:00 am

BREAKING NEWS

बिना CIBIL स्कोर के भी मिलेगा लोन: RBI के नियमों के बीच बैंकों ने बदली रणनीति, जानिए किन 5 शर्तों पर मिल रहा है पैसा क्या UPI से दूर हो रहे हैं लोग? 15 अक्टूबर से चार्ज की चर्चा के बीच सितंबर में 1.8% गिरा ट्रांजैक्शन, जानें आंकड़ों का असली सच यूरिया की असली कीमत उड़ा देगी होश: ₹300 की बोरी पर सरकार दे रही ₹2,700 की बंपर सब्सिडी, वित्त मंत्री ने बताई बड़ी वजह नशामुक्त छत्तीसगढ़ से ही संभव होगा ‘विकसित भारत 2047’ का सपना: मंत्री श्री टंक राम वर्मा स्वच्छता को अपनी आदत बनाएं, स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के निर्माण में दें योगदान : उप मुख्यमंत्री शुक्ल हर नौकरीपेशा को मिलेगी पेंशन: 2047 तक 60 करोड़ वर्कफोर्स को NPS से जोड़ेगा PFRDA, जानें ‘NPS तत्काल’ और ‘NPS स्वास्थ्य’ का मेगा प्लान

त्यूणी में बड़ा हादसा! 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी कार, एक की मौत… दो घायल

त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने कड़ी मशक्कत से किया रेस्क्यू

आज 02 अक्टूबर 2026 को SDRF पोस्ट त्यूणी जनपद देहरादून को कॉलर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि चिल्लाड़ नामक स्थान पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया है। सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम कांस्टेबल नवीन सिंह के हमराह तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचने पर SDRF टीम ने देखा कि वाहन संख्या UP37P6641 (फोर्ड कार) चकराता मोटर मार्ग से लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था। वाहन में कुल 03 व्यक्ति सवार थे, जिनमें एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी, जबकि दो व्यक्ति घायल अवस्था में वाहन के पास फंसे हुए थे।

घटनास्थल अत्यंत दुर्गम एवं गहरी खाई में होने के कारण रेस्क्यू कार्य चुनौतीपूर्ण था। SDRF जवानों द्वारा अत्यंत सावधानी एवं साहस के साथ खाई में उतरकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। टीम ने कठिन परिस्थितियों में काफी कड़ी मशक्कत करते हुए मृतक के शव तथा दोनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।

रेस्क्यू के उपरांत दोनों घायलों को तत्काल 108 एम्बुलेंस के माध्यम से CHC त्यूणी भेजा गया। मृतक के शव को आवश्यक कार्रवाई हेतु स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतक का विवरण: एक्स

1. दुर्गेश चौधरी, उम्र 39 वर्ष।

घायलों का विवरण:

1. सुनील मंडल, उम्र 27 वर्ष।
2. ऋषभ, निवासी देहरादून।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!