August 10, 2026 3:26 pm

BREAKING NEWS

यहां खून नहीं बहना चाहिए… झारखंड विधानसभा की ओर कूच कर प्रदर्शनकारी छात्रों से देवेंद्र महतो की अपील, बोले- जंतर-मंतर जैसा ना हो हाल

रांची में रविवार को राज्य मंत्रियों की विशेष कमेटी और प्रदर्शन कर रहे छात्र प्रतिनिधियों के बीच तीन दौर में करीब 5 घंटे तक चली मैराथन वार्ता पूरी तरह बेनतीजा रही। ऐसे में प्रदर्शनकारियों ने आज, 10 अगस्त को पूर्व घोषित ‘विधानसभा घेराव’ पर आगे बढ़ने का फैसला लिया है। विधानसभा मार्च के लिए आंदोलनकारी छात्र संगठनों ने प्रदर्शनकारियों से किसी भी बहकावे में न आने अपील की है। छात्रों को सुबह 10 बजे से पहले पुरानी विधानसभा के पास जमा होने के लिए कहा गया था, जहां से उनका एकजुट होकर नई विधानसभा की ओर शांतिपूर्ण पैदल मार्च शुरू हो गया है।

छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो प्रदर्शनकारी छात्रों के ‘विधानसभा घेराव’ मार्च में शामिल हुए। वे पिछले 9 दिनों से मुख्य विरोध स्थल, जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में भूख हड़ताल पर हैं। महतो ने कहा कि मैं सभी छात्रों से अनुशासन बनाए रखने की अपील करता हूं। आज हेमंत सोरेन का जन्मदिन है। मैं नहीं चाहता कि छात्र आज ऐसा कुछ करें जिससे दिल्ली में जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन जैसी कोई अप्रिय घटना यहां हो। यहां खून नहीं बहना चाहिए, सब कुछ शांतिपूर्ण रहना चाहिए।

‘मैं कोई भगवान या मसीहा नहीं हूं’

देवेंद्र नाथ महतो ने कहा, सरकार को कोई फैसला लेना चाहिए, वरना छात्र इसी तरह अपना विरोध जारी रखेंगे। सरकार ने अराजकता को न्योता दिया है। पिछले 9 दिनों से भूख हड़ताल पर होने के बावजूद मैं भी यहां आया हूं, मैं कोई भगवान या मसीहा नहीं हूं, मैं एक आम आदमी हूं। इसके बाद भी मेरी निजी जिंदगी में कुछ नहीं बदलने वाला है।

यहां खून नहीं बहना चाहिए, सब कुछ शांतिपूर्ण रहना चाहिए, मैं अपनी भूख हड़ताल नहीं तोडूंगा, मैं अपनी जान जोखिम में डालकर यहां आया हूं। राज्य में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास के बाहर प्रदर्शन किया।

बैरिकेडिंग तोड़ते आगे बढ़े आंदोलनकारी छात्र

दूसरी ओर, जेपीएससी परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में आंदोलनकारी छात्रों ने विधानसभा घेराव मार्च के लिए झारखंड विधानसभा की ओर कूच किया है। प्रशासन ने छात्रों को रोकने के लिए विधानसभा के चप्पे-चप्पे पर बैरिकेडिंग करने के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है। हालांकि, छात्र बैरिकेडिंग तोड़ते हुए आगे बढ़ रहे हैं।

शिबू सोरेन की तस्वीर लिए प्रदर्शन करते दिखे देवेंद्र महतो

JPSC-JSSC विवाद को लेकर छात्रों के विधानसभा घेराव के बीच ड्रोन कैमरे से प्रदर्शन की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा रही है। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। JLKM नेता देवेंद्र नाथ महतो भी प्रदर्शन में शामिल हुए। वह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की तस्वीर लेकर प्रदर्शन करते नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!