विदेश में पीएम की पोस्ट का मजाक उड़ाने पर भड़कीं गुल पनाग

बॉलीवुड एक्ट्रेस गुल पनाग ने सोशल मीडिया पर यूट्यूबर ध्रुव राठी के एक पोस्ट की आलोचना की है. ध्रुव राठी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक पोस्ट लिखा था, जिसमें उन्होंने पीएम को विदेशी धरती पर शर्मिंदा करने की बात कही थी.

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए गुल पनाग ने कहा कि सरकार से असहमत होना और विरोध करना लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन देश के प्रधानमंत्री और विदेश में उनकी स्थिति का मजाक उड़ाना ठीक नहीं है.

एक्ट्रेस के मुताबिक, ऐसा करने से देश की संस्थाएं और खुद भारतीय कमजोर होते हैं।

ध्रुव राठी ने लिखा-शर्मिंदा मोदी यूट्यूबर ध्रुव राठी ने 19 मई को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर किया था. इसमें उन्होंने लिखा था कि मोदी जहां भी जाएं, उन्हें हर जगह शर्मिंदा होना चाहिए. प्रधानमंत्री बनने के बाद पिछले 12 सालों में उन्होंने एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की है.

ध्रुव राठी ने आगे लिखा कि वह दूसरे देशों के विदेशी पत्रकारों से भी कहेंगे कि वे जहां भी पीएम मोदी से मिलें उनसे सवाल जरूर पूछें. उन्हें जनता के सामने जवाब देने के लिए मजबूर करें. ध्रुव राठी के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई.

पत्रकार के वीडियो के बाद विवाद शुरू हो गया यह पूरा विवाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नॉर्वे यात्रा के बाद शुरू हुआ. ओस्लो में नॉर्वे की पत्रकार हेले लेंग ने प्रधानमंत्री से भारत में मानवाधिकार और लोकतंत्र को लेकर सवाल पूछने की कोशिश की. इस दौरान पीएम मोदी बिना जवाब दिए आगे बढ़ गए. इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया, जिसके बाद ध्रुव राठी ने पत्रकार के समर्थन में यह पोस्ट लिखा.

विरोध करना अलग बात है, लेकिन ये तरीका सही नहीं है. ध्रुव राठी के पोस्ट को दोबारा पोस्ट करते हुए गुल पनाग ने लिखा कि आप एक प्रधानमंत्री को नापसंद कर सकते हैं, सरकार से असहमत हो सकते हैं, बहस कर सकते हैं और अलग तरीके से वोट कर सकते हैं। ये लोकतंत्र है. लेकिन भारत के प्रधान मंत्री के कार्यालय और वह विदेशों में, विदेशी धरती पर जिसका प्रतिनिधित्व करते हैं, उसका मज़ाक उड़ाना सही नहीं है। यह विरोध करने का सही तरीका नहीं है; बल्कि ये हमें नुकसान पहुंचाता है.

अभिनेत्री गुल पनाग.

अभिनेत्री गुल पनाग.

एक्ट्रेस राजनीति में भी सक्रिय रह चुकी हैं गुल पनाग अभिनय के साथ-साथ राजनीति और सामाजिक कार्यों से भी जुड़ी रही हैं। 2014 के आम चुनाव में, उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) के टिकट पर चंडीगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा, जहां वह तीसरे स्थान पर रहीं। बाद में, उन्होंने खुद को राजनीतिक गतिविधियों से दूर कर लिया और जून 2021 में आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। वह एक एनजीओ भी चलाती हैं जो शिक्षा और लैंगिक समानता के लिए काम करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13783/ 86

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!