BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी करेगी अखिल भारतीय क्रिकेट और टेबल टेनिस टूर्नामेंट की मेजबानी, अखिल भारतीय विद्युत खेल नियंत्रण बोर्ड की 48 वीं वार्षिक बैठक संपन्न…. जनजातीय गरिमा उत्सव शिविरों से वनांचल में सुशासन- पतरापारा और बराहनगर के ग्रामीणों को मिला बड़ा लाभ…. नियद नेल्लानार योजना: कच्चापाल जलप्रपात के पास ‘इन्द्रावती समूह’ की महिलाएँ मुर्गी पालन से लिख रहीं आत्मनिर्भरता की नई इबारत….. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन 25 मई को 342 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन एवं शुभारंभ…. जनजातीय गौरव का महासंगम: लाल किले में दिखी संस्कृति, स्वाभिमान और एकता की ताकत एनआईए की चार्जशीट में विस्फोटक जांच का खुलासा

सुशासन तिहार बना भरोसे का आधार, सुदर्शन सिंह को मिला जमीन का कानूनी अधिकार

रायपुर, 24 मई 2026

राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सुशासन तिहार 2026 आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। स्वामित्व योजना के जरिए ग्रामीण परिवारों को वर्षों पुरानी जमीन का वैधानिक अधिकार मिल रहा है, जिससे उनमें सुरक्षा, आत्मविश्वास और सम्मान की भावना मजबूत हो रही है।

मरवाही विकासखंड की ग्राम पंचायत उषाड़ में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में ग्राम कछार निवासी श्री सुदर्शन सिंह को अधिकार अभिलेख पत्र प्रदान किया गया। अधिकार अभिलेख मिलते ही उनके चेहरे पर खुशी और संतोष झलक उठा। उन्होंने शासन, राजस्व विभाग एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि अब उन्हें अपनी जमीन का कानूनी मालिकाना हक मिल गया है।

श्री सुदर्शन सिंह ने बताया कि उनका परिवार वर्षों से जिस भूमि पर निवास कर रहा था, उसके वैधानिक दस्तावेज न होने से हमेशा असुरक्षा की भावना रहती थी। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, बैंक संबंधी कार्यों और अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं में कठिनाई होती थी। स्वामित्व योजना के तहत अधिकार अभिलेख मिलने के बाद अब उनका परिवार निश्चिंत और आत्मविश्वास से भरा महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका त्वरित समाधान कर रही है। सुशासन तिहार के माध्यम से गांव-गांव तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है और आम लोगों की समस्याओं का मौके पर निराकरण हो रहा है। इससे ग्रामीणों का शासन और प्रशासन के प्रति विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

श्री सुदर्शन सिंह ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वामित्व योजना ग्रामीण परिवारों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है। यह योजना न केवल जमीन का कानूनी अधिकार दे रही है, बल्कि ग्रामीणों को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त भी बना रही है।

प्रदेश सरकार की यह पहल ग्रामीण विकास, पारदर्शिता और जनकल्याण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। सुशासन तिहार के माध्यम से राज्य सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जशपुर सर्किट हाउस में वित्त मंत्री ओपी चौधरी से जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने की आत्मीय मुलाकात, स्थानीय विकास, जनसुविधाओं के विस्तार और क्षेत्रीय मुद्दों पर हुई सकारात्मक चर्चा….

R No. 13783/ 86

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!