August 4, 2026 7:37 pm

‘हम हार स्वीकार करते हैं, लेकिन ये जनता का आक्रोश BJP सरकार और CM पर है, सम्राट चौधरी फेल…’, उपचुनाव पर बोले तेजस्वी, अनंत सिंह ने क्या कहा?

Tejashwi Yadav Bankipur bypoll: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने जीत हासिल की। 3 अगस्त को हुए मतगणना में उन्होंने भाजपा उम्मीदवार को हराकर 18,953 से अधिक वोटों के अंतर से बांकीपुर सीट पर कब्जा किया। वहीं, इस उपचुनाव में राजद की उम्मीदवार रेखा कुमारी को 14,273 वोट मिले हैं, जो तीसरे नंबर रहीं। 
बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और राजद प्रमुख तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने जनता के फैसले को स्वीकार करते हुए बिहार सरकार पर कई कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा जनता का गुस्सा बीजेपी सरकार, मुख्यमंत्री और उनकी गलत नीतियों के खिलाफ था।

बांकीपुर उपचुनाव के नतीजे पर तेजस्वी ने क्या कहा?

बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “हम जनता के फैसले को स्वीकार करते हैं। हालांकि, जनता का गुस्सा बीजेपी सरकार, मुख्यमंत्री और उनकी गलत नीतियों के खिलाफ था। 100 से 150 दिनों के अंदर सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बीजेपी MLC और MLA दोनों चुनाव हार गई।’

आगे उन्होंने कहा ‘इतने कम समय में दो बड़े चुनाव हारना यह दिखाता है कि सम्राट चौधरी पूरी तरह से नाकाम रहे हैं। लोगों का उन पर और बीजेपी सरकार पर से भरोसा उठ गया है।’

बांकीपुर उपचुनाव में RJD उम्मीदवार तीसरे नंबर रहीं

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने बांकीपुर उपचुनाव में रेखा कुमारी को मैदान में उतारा था। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर ने बीजेपी के उम्मीदवार नीरज कुमार को 19,324 वोटों से हराया। उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार को 44,827 वोट मिले हैं, जबकि राजद के उम्मीदवार रेखा कुमारी को 14,273 वोट मिले हैं, जो तीसरे नंबर रहीं।

बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर अनंत कुमार ने क्या कहा?

बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर JD(U) विधायक अनंत कुमार सिंह ने कहा, “चुनाव में कोई भी नेता न जीतता है, न हारता है। जनता जिसको जिताती है, वो जीतता है।” आगे उन्होंने कहा कि ‘अभी जहां भी चुनाव होगा, वहां यही हाल होगा। जनता में गुस्सा है कि हमने मुख्यमंत्री किसे बनाया और उन्होंने किसको बना दिया। जनता नाराज है कि हम लोग किसके नाम पर वोट देते हैं और बीच में वो लोग (पार्टी) बदला-बदली कर देते हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!