August 5, 2026 3:44 am

BREAKING NEWS

‘कौन बेनकाब हुआ? बड़े-बड़े पहलवान, वर्ल्ड चैंपियन लेकिन मेरा केस उन लोगों के लिए उदाहरण है…’, बरी होने के बाद बृजभूषण शरण सिंह की हुंकार JACC पर बैन और PoK में कत्लेआम बना शहबाज शरीफ के लिए जंजाल, UK में सांसदों पत्र लिख मांगा जवाब, अब मुश्‍किल में पाक आर्मी चीफ मुनीर Pappu Yadav: नशे की हालत में था सांसद पप्पू यादव पर हमला करने वाला शख्स, ब्लड रिपोर्ट में शराब के साथ कुछ और भी मिला; मेडिकल जांच में खुलासा ‘जैसे कैंसर का इलाज क्रोसिन से नहीं हो सकता, वैसे ही पेपर लीक का समाधान…’, राज्यसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर बोले राघव चड्ढा ‘एक तरह का पागलपन…’, ईरान ने अमेरिका और इजरायल के एनर्जी ठिकानों को निशाना बनाने की खाई कसम, क्या ट्रंप नए हमले की कर रहे प्लानिंग? BREAKING: गुजरात से आई BJP के लिए खुशखबरी, मांजलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में दर्ज की प्रचंड जीत, सतीश पटेल ने भिखाभाई को दी शिकस्त

45 मिनट तक कट्टे के दम पर मां-बेटे बंधक, लाखों के जेवर और नकदी लूटकर बदमाश फरार

उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित चकेरी थाना क्षेत्र श्याम नगर, सी-ब्लॉक में सोमवार को एक बड़ी वारदात सामने आई। तीन बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक शिक्षक के घर में घुसकर गनपॉइंट पर लाखों की लूट को अंजाम दिया। इस दुस्साहसिक घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

तमंचे की नोक पर मां-बेटे को बनाया बंधक

यह सनसनीखेज मामला दिवंगत रिटायर्ड इंस्पेक्टर जय नारायण त्रिपाठी के बेटे शरद चंद्र त्रिपाठी पेशे से शिक्षक के घर का है। सोमवार सुबह करीब 11 बजे शरद घर से बाहर थे। रसोई में खाना बना रही उनकी पत्नी रचना और पढ़ाई कर रहे 16 वर्षीय बेटे देवांश को अचानक घुसे तीन नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर बंधक बना लिया।

बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देकर अलमारी की चाबियां छीन लीं। इसके बाद लगभग 45 मिनट तक पूरा घर खंगालते हुए लाखों के जेवर, 15 हजार रुपये नकद और महिला के पहने हुए गहने भी उतरवा लिए। जाते-जाते आरोपियों ने मां-बेटे के हाथ रस्सी से बांधे और उन्हें रसोई में बंद करके फरार हो गए।

वारदात के करीब एक घंटे बाद जब मेड प्रियंका घर पहुंची, तो सामान बिखरा देख उसे अनहोनी की आशंका हुई। रसोई से आ रही आवाजों को सुनकर उसने दरवाजा खोला और बंधे हुए मां-बेटे को आजाद कराया, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सर्विलांस से बचने के लिए फेंके मोबाइल

सूचना मिलते ही डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता, फोरेंसिक टीम और चकेरी पुलिस मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान घटनास्थल से डेढ़ किलोमीटर दूर सड़क किनारे दो मोबाइल फोन लावारिस हालत में मिले। आशंका है कि बदमाश पुलिस सर्विलांस से बचने के लिए रास्ते में अपने फोन फेंककर अपाचे बाइक से भाग निकले।

रेकी कर दिया घटना को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी

प्रारंभिक जांच के अनुसार, बदमाशों ने वारदात से पहले घर और परिवार की दिनचर्या की पूरी रेकी की थी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और पुलिस जल्द ही मामले के खुलासे का दावा कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!