October 24, 2026 10:28 pm

BREAKING NEWS

50 करोड़ की विवादित जमीन का मामला: लोकायुक्त के रडार पर फिरोज खान, SI शकील कुरैशी का नाम भी आया सामने

इंदौर

मगरखेड़ा (सांवेर रोड़) की विवादित जमीन में फिरोज खान की घेराबंदी शुरू हो गई है। फिरोज ने रसूख और वर्दी का डर बता कर किसान परिवार पर दबाव बनाया था। उसके साथ पदस्थ रहा एक एसआई शकील कुरैशी का नाम भी स्वजन ने लोकायुक्त को बताया है। उसका वीडियो भी सामने आ गया है। लोकायुक्त पुलिस के अनुसार जमीन कस्तुरी बाई के नाम की है।

करीब 150 करोड़ रुपये है जमीन की कीमत

करीब 150 करोड़ रुपये कीमती इस जमीन के सौदे में फिरोज खान गवाह के रुप में दर्ज है। सौदे के बाद कस्तुरी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस दौरान फिरोज ने दबाव बनाकर कस्तुरी के स्वजन से मुलाकात पर रोक लगा दी। उस वक्त शकील वर्दी में अस्पताल गया था। लोकायुक्त के अनुसार फिरोज की महिला मित्र रोशनी वर्मा के साथ रानू,संतोष और नफीस पहले ही जांच के घेरे में आ चुके है।

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय के निलंबित प्रधान आरक्षक चालक फिरोज खान की संपत्तियों का ब्योरा लगातार बढ़ता जा रहा है। लोकायुक्त की जांच में हर दिन नई संपत्ति की जानकारी सामने आ रही है। शुक्रवार को देवास के आदर्श नगर में दो प्लॉट का पता चला। ये दोनों प्लॉट फिरोज खान की मां वहीदा खान के नाम पर खरीदे गए थे।

अब तक की जांच में फिरोज खान और उसके परिवार से जुड़ी प्लाट, कृषि भूमि, फ्लैट और मकानों सहित करीब 50 संपत्तियों की जानकारी सामने आ चुकी है। इन संपत्तियों का अनुमानित बाजार मूल्य 66 करोड़ रुपये से अधिक बताया जा रहा है। लोकायुक्त इन संपत्तियों के दस्तावेज, खरीद की प्रक्रिया और रकम के स्रोत की पड़ताल कर रहा है।

एसपी डा.राजेश सहाय के अनुसार फिरोज खान के ठिकानों पर लोकायुक्त ने 14 अक्टूबर सर्च की कार्रवाई की थी। इसके बाद से संपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों और अन्य जानकारियों की जांच जारी है। कार्रवाई में लोकायुक्त ने 66 करोड़ से ज्यादा की चल अचल संपत्ति की जानकारी निकाल ली है।

गुरुवार तक निलामी में खरीदे मकानों को जोड़ कर 48 संपत्ति की गिनती की गई थी। शुक्रवार को आदर्श नगर के नए दो प्लॉट मिल भी मिल गए और इस तरह से आंकड़ा 50 तक पहुंच गया। डीएसपी सुनील तालान के मुताबिक गाइड लाइन के अनुसार तो इनकी कीमत 20 करोड़ है लेकिन बाजार भाव 66 करोड़ से अधिक है। लोकायुक्त की जांच का अहम पहलू यह है कि फिरोज खान और उसके परिवार के नाम पर मिली संपत्तियों को खरीदने के लिए रकम कहां से आई।

जांच पिपलरावा में आरा मशीन और खाते में लाखों मिले

डीएसपी सुनील तालान के अनुसार फिरोज का पिपलरावा (देवास) में लकड़ी का कारखाना है। उसमें भी करीब 8 लाख रुपये कीमती आरा मशीन मिली है। पुलिस को फिरोज के विभिन्न बैंकों में 22 खाते मिलें थे। 17 खातों की जानकारी मिल चुकी थी। शुक्रवार को उसकी फर्म महाराजा रियल एस्टेट का स्टेटमेंट मिला तो उसमें 9 लाख रुपये जमा मिलें है।

पीटीसी से लापता फिरोज ने अग्रिम जमानत मांगी

लंबे समय से गैर हाजिर और छापे के बाद गायब चल रहे फिरोज ने गिरफ्तारी के डर से अग्रिम जमानत मांगी है। फिरोज ने वकील के माध्यम से जिला कोर्ट में शुक्रवार को अर्जी दायर कर दी। कोर्ट ने लोकायुक्त से रिपोर्ट मांगी है। सूत्रों के अनुसार अफसर फिरोज की जमानत का विरोध करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!