August 17, 2026 1:47 am

BREAKING NEWS

Ranchi Protest: छात्रों का फूटा गुस्सा, CM सोरेन, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के पुतले फूंके, सरकार का अगला कदम क्या? मुख्यमंत्री ने रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का किया शुभारंभ, छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को नई मजबूती अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री श्री साय ई-रिक्शा ने बदली संगीता देवी की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनीं ‘लखपति दीदी’ छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी कार्यालय में चेयरमेन मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने किया ध्वजारोहण बस्तर की खूबसूरती ने देशभर से आए पर्यटन प्रतिनिधियों को किया मंत्रमुग्ध

कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक : प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली डोमार साहू के परिवार की जिंदगी’

रायपुर, 17 जून 2026

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) गरीब परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। खैरागढ़ जिले के जनपद पंचायत छुईखदान के ग्राम रैमड़वा, ग्राम पंचायत जगमड़वा निवासी डोमार साहू के परिवार की कहानी इस योजना की सफलता का एक प्रेरणादायक उदाहरण है।

डोमार साहू लंबे समय से अपने परिवार के साथ कच्चे और जर्जर मकान में निवास कर रहे थे। बरसात के दिनों में घर की छत टपकती थी तथा परिवार को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण स्वयं का पक्का मकान बनाना उनके लिए संभव नहीं था।

वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत उनका चयन हुआ। योजना के तहत प्राप्त वित्तीय सहायता से उन्होंने अपना पक्का और सुरक्षित आवास निर्मित किया। अब उनका परिवार एक स्वच्छ, सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण में रह रहा है। पक्के घर के निर्माण से उनके जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार आया है तथा परिवार के सदस्यों को मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों से भी राहत मिली है।

डोमार साहू बताते हैं कि पहले कच्चे मकान में रहने के कारण हमेशा चिंता बनी रहती थी, विशेषकर वर्षा ऋतु में। आज प्रधानमंत्री आवास योजना की बदौलत उनका अपना पक्का घर बन गया है, जिससे उनके परिवार को सुरक्षा और सम्मान का नया एहसास मिला है।

उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना ग्रामीण गरीब परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!