August 16, 2026 11:12 pm

BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री ने रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का किया शुभारंभ, छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को नई मजबूती अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री श्री साय ई-रिक्शा ने बदली संगीता देवी की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनीं ‘लखपति दीदी’ छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी कार्यालय में चेयरमेन मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने किया ध्वजारोहण बस्तर की खूबसूरती ने देशभर से आए पर्यटन प्रतिनिधियों को किया मंत्रमुग्ध पी. चिदंबरम के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर रविशंकर प्रसाद का तीखा प्रहार, कहा-शर्मनाक और भद्दा

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को होगा सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम

 

प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी होंगे मुख्य अतिथि

रायपुर, 18 जून 2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक भीमा तालाब स्थित जाज्वल्य देव द्वार के समीप आयोजित होगा। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सामूहिक योगाभ्यास के माध्यम से नागरिकों को योग के प्रति जागरूक करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपते हुए सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!