August 5, 2026 2:33 am

BREAKING NEWS

‘जैसे कैंसर का इलाज क्रोसिन से नहीं हो सकता, वैसे ही पेपर लीक का समाधान…’, राज्यसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर बोले राघव चड्ढा ‘एक तरह का पागलपन…’, ईरान ने अमेरिका और इजरायल के एनर्जी ठिकानों को निशाना बनाने की खाई कसम, क्या ट्रंप नए हमले की कर रहे प्लानिंग? BREAKING: गुजरात से आई BJP के लिए खुशखबरी, मांजलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में दर्ज की प्रचंड जीत, सतीश पटेल ने भिखाभाई को दी शिकस्त UP: सावन में नागिन का बदला! 2 दिन पहले जिस कमरे में नाग को मारा, उसी रूम में सांप ने दो मासूमों को डसा; 7 साल के बच्चे की मौत, इलाके में दहशत ‘हम उन पर जोरदार अटैक करेंगे, एक समय ऐसा आएगा जब…’, ईरान में तबाही मचाने की प्लानिंग कर रहे डोनाल्ड ट्रंप? जानिए कब होगा हमला Assam Floods: शिवसागर में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सीएम हिमंत सरमा, राहत शिविरों की स्थिति का लिया जायजा

Egypt Earthquake: मिस्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, 5.4 तीव्रता का आया भूकंप; आपातकालीन रेस्‍पॉन्‍स स‍िस्‍टम एक्‍ट‍िव

Egypt Earthquake: मिस्र के कई इलाकों में सोमवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यहां भूकंप के झटकों से जागे लोग सहम गए। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई है। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र समुद्र के भीतर था। इसकी गहराई 10 किलोमीटर दर्ज की गई।

जानकारी के मुताबिक, भूकंप के बाद मिस्र रेड क्रिसेंट (Egyptian Red Crescent) ने जिन प्रांतों में झटके महसूस किए गए, वहां आपातकालीन रेस्पॉन्स सिस्टम को एक्टिव कर दिया गया है।

Suez से कितनी दूरी पर रहा भूकंप का केंद्र?

मिस्र अधिकारियों ने भूकंप का केंद्र सूएज (Suez) शहर से 38 किलोमीटर की दूरी पर बताया। रॉयटर्स के अनुसार, पहले जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने पहले इसे मिस्र के पास सूएज के पास बताया था। हालांकि, ईएमएससी ने इसका केंद्र सूएज से लगभग 29 किमी उत्तर-पश्चिम में बताया था।

मिस्र के अलावा और कहां महसूस हुए झटके?

बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र भले ही मिस्र हो, लेकिन इसके झटके कई अन्य देशों में भी महसूस हुए हैं। काहिरा, गीजा और मिस्र के कई प्रांतों के अलावा इजरायल, फिलिस्तीन, लेबनान, जॉर्डन और साइप्रस के कुछ हिस्सों में भी लोगों को फौरन भूकंप की जानकारी हुई। 

वहीं रेड क्रिसेंट ने लोगों से अपील की कि अगर किसी इमारतों में संरचनात्मक क्षति के संकेत दिखाई दें तो उनसे दूरी बनाए रखें। साथ ही नागरिकों से सरकारी एजेंसियों और आधिकारिक स्रोतों द्वारा जारी निर्देशों और अपडेट्स का पालन करने और अफवाहों से बचने को कहा गया है।इसके अलावा भूकंप का आकलन करने के लिए संबंधित एजेंसियां सर्वे में जुटी हुई है। संगठन ने बताया कि शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, फिलहाल किसी जान माल के नुकसान की खबर नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!