October 4, 2026 10:03 am

BREAKING NEWS

भोपाल में सिर्फ 140 वकील अधिकृत नोटरी, फिर हजारों दफ्तरों में कैसे चल रहा फर्जीवाड़ा? ‘को-पायलट नमाज पढ़ने उठा और सिर पर कर दिया हमला…’: फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार ने बयां किया 35,000 फीट की ऊंचाई पर कॉकपिट का खौफनाक सच MP में 5 साल में सबसे कम बारिश, आधा प्रदेश सूखे की चपेट में; गेहूं-सोयाबीन उत्पादन पर असर 114 नए राफेल जेट्स से आसमान में मचेगा भारत का डंका! ₹3.25 लाख करोड़ की मेगा डील पर वायुसेना प्रमुख का बड़ा ऐलान, जानें कब होगी फाइनल नेस्ले के 'लो फैट डेयरी व्हाइटनर' पर FSSAI का बड़ा एक्शन: लैब जांच में निकला अनसेफ और सब-स्टैंडर्ड, तत्काल बिक्री रोकने के आदेश सेवा संकल्प अभियान: सेवा सेतु ने आसान की सरकारी सेवा, जगमोहन को घर बैठे मोबाइल पर मिले बेटी के आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र

प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ सुकनी बाई का अपने पक्के घर का सपना


प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ सुकनी बाई का अपने पक्के घर का सपना – Aj Ki News
















रायपुर, 03 अक्टूबर 2026

प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सुरक्षा, स्थायित्व और सम्मान का आधार बन रही है। जीपीएम जिले के गौरेला विकासखंड के ग्राम बस्ती बगरा निवासी श्रीमती सुकनी बाई के लिए भी यह योजना अपने पक्के घर का वर्षों पुराना सपना पूरा करने वाली साबित हुई है। कभी मिट्टी के कच्चे मकान में कठिनाइयों के बीच जीवन गुजारने वाला उनका परिवार अब अपने पक्के और सुरक्षित आवास में सुकून से रह रहा है।

श्रीमती सुकनी बाई का परिवार पहले मिट्टी के कच्चे मकान में निवास करता था। बारिश के दिनों में मकान की स्थिति खराब हो जाती थी और परिवार को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बारिश और मौसम की मार के बीच घर की मजबूती और परिवार की सुरक्षा को लेकर उन्हें हमेशा चिंता बनी रहती थी। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण स्वयं पक्का मकान बनाना उनके लिए आसान नहीं था।

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत श्रीमती सुकनी बाई के आवास को स्वीकृति मिलने के बाद उनके जीवन में बदलाव की शुरुआत हुई। योजना के माध्यम से उनका पक्का आवास बनकर तैयार हुआ। वर्षों से संजोया अपना घर होने का सपना जब हकीकत में बदला तो परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। नए आवास ने उन्हें केवल मजबूत छत ही नहीं दी, बल्कि सुरक्षित, सम्मानजनक और बेहतर जीवन का भरोसा भी दिया है।

इस खुशी को और खास बनाया श्सेवा सेतुकृसरकार आपके द्वारश् अभियान के तहत ग्राम बस्ती बगरा में आयोजित शिविर ने। शिविर के दौरान श्रीमती सुकनी बाई को उनके नवनिर्मित पक्के आवास की चाबी सौंपी गई। अपने घर की चाबी हाथ में पाकर उनके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी।

श्रीमती सुकनी बाई ने पक्का आवास मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि कच्चे मकान में रहते हुए बरसात के दिनों में काफी परेशानी होती थी, लेकिन अब पक्का घर बन जाने से परिवार सुरक्षित और निश्चिंत महसूस कर रहा है।

सुकनी बाई की यह कहानी बताती है कि पक्का आवास किसी परिवार के लिए केवल चार दीवारें और छत नहीं, बल्कि सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य की नींव भी है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से उनका वर्षों पुराना सपना आज अपने घर की खुशियों में बदल गया है।

Photo of Ajki News





Back to top button



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!