October 4, 2026 10:23 am

BREAKING NEWS

भोपाल में सिर्फ 140 वकील अधिकृत नोटरी, फिर हजारों दफ्तरों में कैसे चल रहा फर्जीवाड़ा? ‘को-पायलट नमाज पढ़ने उठा और सिर पर कर दिया हमला…’: फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार ने बयां किया 35,000 फीट की ऊंचाई पर कॉकपिट का खौफनाक सच MP में 5 साल में सबसे कम बारिश, आधा प्रदेश सूखे की चपेट में; गेहूं-सोयाबीन उत्पादन पर असर 114 नए राफेल जेट्स से आसमान में मचेगा भारत का डंका! ₹3.25 लाख करोड़ की मेगा डील पर वायुसेना प्रमुख का बड़ा ऐलान, जानें कब होगी फाइनल नेस्ले के 'लो फैट डेयरी व्हाइटनर' पर FSSAI का बड़ा एक्शन: लैब जांच में निकला अनसेफ और सब-स्टैंडर्ड, तत्काल बिक्री रोकने के आदेश सेवा संकल्प अभियान: सेवा सेतु ने आसान की सरकारी सेवा, जगमोहन को घर बैठे मोबाइल पर मिले बेटी के आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र

सेवा संकल्प अभियान: सेवा सेतु ने आसान की सरकारी सेवा, जगमोहन को घर बैठे मोबाइल पर मिले बेटी के आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र

रायपुर, 03 अक्टूबर 2026

सरकारी सेवाएं जब सरल और समयबद्ध तरीके से नागरिकों तक पहुंचती हैं, तो लोगों का समय और मेहनत बचने के साथ व्यवस्था के प्रति उनका भरोसा भी मजबूत होता है। जांजगीर-चांपा जिले के सारागांव निवासी श्री जगमोहन को सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से ऐसी ही सुविधा मिली। अपनी पुत्री खुशी के आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने के महज 4-5 दिनों के भीतर उनके मोबाइल पर तीनों प्रमाण पत्रों की पीडीएफ पहुंच गई।

श्री जगमोहन अपनी पुत्री खुशी के आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए तहसील कार्यालय सारागांव स्थित सेवा सेतु केन्द्र पहुंचे थे। आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रस्तुत करने के बाद केन्द्र में आवेदन की जांच कर निर्धारित प्रक्रिया पूरी की गई। आवेदन जमा करने के लगभग 4-5 दिनों के भीतर ही उनके मोबाइल पर तीनों प्रमाण पत्रों की पीडीएफ प्राप्त हो गई और इसके बाद प्रमाण पत्र भी शीघ्र उपलब्ध हो गए।

एक ही केन्द्र से तीन प्रमाण पत्र, प्रक्रिया रही आसान

आय, जाति और निवास जैसे महत्वपूर्ण प्रमाण पत्र आसानी से मिलने से जगमोहन को अलग-अलग प्रक्रियाओं में समय और मेहनत नहीं लगानी पड़ी। आवेदन से लेकर प्रमाण पत्र मिलने तक की प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक रहने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया।

श्री जगमोहन ने कहा कि सेवा सेतु केन्द्र की सुविधा से उनका समय और मेहनत दोनों बचे हैं। सरकारी सेवाओं को नागरिकों तक सहज रूप से पहुंचाने की इस पहल के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

समयबद्ध सेवा से व्यवस्था के प्रति बढ़ा भरोसा

सेवा संकल्प अभियान के दौरान सामने आई जगमोहन की यह ‘सेवा की कहानी’ बताती है कि सरकारी सेवाओं को सरल, समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से नागरिकों तक पहुंचाने से न केवल जरूरी दस्तावेज आसानी से उपलब्ध होते हैं, बल्कि लोगों का समय और श्रम भी बचता है। सेवा सेतु के माध्यम से बेटी खुशी के तीन महत्वपूर्ण प्रमाण पत्र आसानी से मिलने से जगमोहन के लिए सरकारी सेवा का अनुभव सहज और सुविधाजनक बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!