April 28, 2026 11:51 pm

कार ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा-एक की मौके पर मौत, दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ा

चित्रकूट स्थित गोदावरी मोड़ के पास रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल होकर जानकीकुंड अस्पताल में उपचार के दौरान जिंदगी की जंग हार गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार यश मिश्रा निवासी नरैनी उत्तर प्रदेश और हिमांशु सेन निवासी आरोग्यधाम जा रहे थे।

तभी स्विफ्ट कार ने अनियंत्रित होकर उनकी बाइक को टक्कर मारते हुए दोनों को रौंद दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार का पहिया यश मिश्रा के सिर पर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यश चित्रकूट स्थित आरोग्यधाम में रहकर गुरुकुल विद्यालय में पढ़ाई करता था। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मौके से भागने का प्रयास कर रहे कार चालक को पकड़कर चित्रकूट थाना पुलिस के हवाले कर दिया। घटना स्थल पर क्षतिग्रस्त कार भी खड़ी मिली। गंभीर रूप से घायल हिमांशु सेन को तत्काल जानकीकुंड अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने कार को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13766/ 164

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?