August 13, 2026 4:45 pm

BREAKING: महाराष्ट्र से बड़ी खबर, नांदेड़ में अकाली नेता सुखबीर बादल पर जानलेवा हमला, जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती

पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला हुआ है। महाराष्ट्र के नांदेड में माता साहिब गुरुद्वारा इलाके में उनपर जानलेवा हमला हुआ है। हमले में उनके सुरक्षा में तैनात पुलिककर्मी भी घायल हो गया है। सूत्रों के अनुसार, हमलावर ने तेज धार वाले हथियार से हमला किया, जिसमें बादल के हाथ में चोट आई है। फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

 नांदेड़ गुरुद्वारे के अंदर पंजाब के पूर्व डिप्टी CM सुखबीर सिंह बादल पर निहंग ने हमला कर दिया। जिसमें बादल के हाथ में चोट आई है। फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नांदेड़ पुलिस ने बताया कि घटना में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। 

सुखबीर सिंह बादल पर तलवार से हमला

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हमले में सुखबीर सिंह बादल के हाथ और कंधे पर चोटें आई हैं। आशंका है कि चोट तलवार से लगी है। सूत्रों के अनुसार, चार निहंगों ने उन पर हमला किया, जिनमें से एक के हाथ में हथियार था। बादल को बचाने आगे आए उनकी सुरक्षा में तैनात इंस्पेक्टर संतोष केंद्र पर भी हमला हुआ और वे घायल हो गए। घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है।

गुरुद्वारा में निहंगों ने बनाया निशाना

बादल पूरे परिवार के साथ माता साहिब गुरुद्वारा में माथे टेकने गए थे। बता दें कि सुखबीर सिंह बादल को Z+ सुरक्षा मिली हुई है। हमला होते ही सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और उन्हें बचाया। इसके बाद सुखबीर सिंह बादल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने हमले में शामिल निहंगों को हिरासत में ले लिया है। मामले की आगे जांच की जा रही है।

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड में हुए हमले की घटना को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नांदेड के पुलिस अधीक्षक से जानकारी ली। इस घटना में आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्यमंत्री ने हमले के पीछे के उद्देश्य का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!