November 13, 2026 6:17 pm

BREAKING NEWS

एमसीबी/13 नवंबर 2026/ मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार और सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के सतत प्रयासों एवं मार्गदर्शन में जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार बेहतर बनाया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड भरतपुर (जनकपुर) अंतर्गत संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर जमथान को भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) प्रमाणन प्रदान किया गया है। यह उपलब्धि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों का परिणाम है। राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों पर खरा उतरा जमथान स्वास्थ्य केंद्र राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) प्रमाणन स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध सेवाओं की गुणवत्ता, स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण, मरीजों की सुरक्षा, उपचार व्यवस्था, अभिलेख संधारण एवं संस्थागत प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण मापदंडों के मूल्यांकन के आधार पर प्रदान किया जाता है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर जमथान ने इन निर्धारित मानकों को पूरा करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी गुणवत्ता प्रमाणित की है। इस उपलब्धि से जमथान सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत होगा। साथ ही ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर सुरक्षित, व्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। जिले की अन्य स्वास्थ्य संस्थाओं को भी NQAS प्रमाणित कराने का लक्ष्य मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं को चरणबद्ध तरीके से राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप विकसित कर NQAS प्रमाणित कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर जमथान को मिला प्रमाणन इसी दिशा में महत्वपूर्ण सफलता है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम की मेहनत, समर्पण और बेहतर समन्वय का परिणाम है। इससे जिले के अन्य स्वास्थ्य संस्थानों को भी अपनी सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने की प्रेरणा मिलेगी। टीमवर्क और बेहतर प्रबंधन से मिली सफलता जिला NQAS नोडल अधिकारी डॉ. नम्रता चक्रवर्ती ने बताया कि राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य केंद्र की आधारभूत सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था, संक्रमण नियंत्रण, अभिलेखों के व्यवस्थित संधारण तथा मरीजों की देखभाल पर विशेष ध्यान दिया गया। स्वास्थ्य कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास और नियमित गुणवत्ता सुधार गतिविधियों के कारण केंद्र ने यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। इस उपलब्धि में जिला NQAS नोडल अधिकारी डॉ. नम्रता चक्रवर्ती, सहायक नोडल अधिकारी अवनीश पाण्डेय, विकासखंड स्तरीय स्वास्थ्य टीम तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर जमथान के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। स्वास्थ्य विभाग ने इस सफलता को जिले में गुणवत्तापूर्ण ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। जनजातीय गौरव दिवस: छत्तीसगढ़ की गौरवशाली जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और अस्मिता के सम्मान का महापर्व दुनिया की अनोखी सड़क, सांपों के गुजरने के लिए 4 महीने बंद कर दिया जाता है 4 km रास्‍ता विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आगामी 100 दिन महत्वपूर्ण – आयुक्त श्री तारन प्रकाश सिन्हा मुख्यमंत्री ने प्रवासी उत्तराखण्डियों से अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़े रहने का किया आह्वान मंत्रिपरिषद बैठक 18 नवंबर को

राज्य-शहर

सेवा-सेतु से आसान हुई सरकारी सेवाएं

  रायपुर, 17 जुलाई 2026 राज्य सरकार की डिजिटल सुशासन पहल के तहत संचालित सेवा-सेतु केंद्र आम नागरिकों के लिए सरकारी सेवाओं का सबसे भरोसेमंद और आसान माध्यम बनकर उभरे हैं। पहले लोक सेवा केंद्र के रूप में संचालित इन केंद्रों में जहां 73 शासकीय सेवाएं उपलब्ध थीं, वहीं अब इनका विस्तार कर 442 डिजिटल

राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र दार्जिलिंग में पाँच दिवसीय बेसिक कमिश्नर कोर्स सम्पन्न

रायपुर, 17 जुलाई 2026 भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, राष्ट्रीय मुख्यालय के तत्वावधान में 10 से 14 जुलाई 2026 तक राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र, कुर्सियांग (दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल) में आयोजित पाँच दिवसीय बेसिक कमिश्नर कोर्स सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में छत्तीसगढ़ से राज्य मुख्य आयुक्त श्री इंदरजीत सिंह खालसा सहित जिला मुख्य आयुक्त, सहायक जिला मुख्य

महतारी वंदन योजना से शांति बाई ने बनाई अपनी नई पहचान

रायपुर, 17 जुलाई 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। प्रतिमाह मिलने वाली आर्थिक सहायता अब केवल घरेलू जरूरतें पूरी करने तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार का

खेल पुरस्कारों, सम्मानों, मुख्यमंत्री ट्रॉफी, प्रेरणा निधि और डाइट-मनी के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आवेदन आमंत्रित

  विभागीय वेबसाइट http//sportsyw.cg.gov.in पर आवेदन प्रारूप उपलब्ध रायपुर, 17 जुलाई 2026 राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम सम्मान, शहीद विनोद चौबे सम्मान, मुख्यमंत्री ट्रॉफी, नगद राशि, प्रेरणा निधि और डाइट मनी के

कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम के नेतृत्व में उर्वरक गुणवत्ता नियंत्रण में छत्तीसगढ़ बना देश के लिए मिसाल

किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए कठोर और रिकॉर्ड कार्रवाई रायपुर, 17 जुलाई 2026 कृषि उत्पादन आयुक्त श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ कृषि विभाग गुणवत्तापूर्ण उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, किसानों के हितों की रक्षा करने तथा कृषि क्षेत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही स्थापित करने की दिशा में राष्ट्रीय स्तर

दिव्यांग बच्चों के लिए यूडीआईडी अभियान को मिली गति, विशेष शिविरों से बढ़ी सुविधा

रायपुर, 17 जुलाई 2026 प्रदेश में दिव्यांगजनों को समयबद्ध और सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित यूडीआईडी (न्दपुनम क्पेंइपसपजल प्क्) अभियान के तहत जिलों में विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से दिव्यांग बच्चों एवं अन्य पात्र हितग्राहियों का पंजीयन कर उन्हें दिव्यांगता प्रमाण पत्र तथा शासन

’पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ 18 जुलाई को आयोजित होगी “रन फॉर ग्रीन” मैराथन’

रायपुर, 17 जुलाई 2026 पर्यावरण संरक्षण एवं हरित कोरबा के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन कोरबा द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत “रन फॉर ग्रीन” कार्यक्रम का आयोजन 18 जुलाई 2026 (शनिवार) को प्रातः 7ः00 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन ओपन थिएटर, घंटाघर, कोरबा में होगा। इस

एमपी के सीएम मोहन यादव ने मानसून सत्र में यूसीसी बिल की घोषणा की

कटनी में आमसभा को संबोधित करते सीएम डॉ. मोहन यादव। मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू होने के बाद एकल विवाह करने वाले व्यक्ति को ही कानूनी आवासीय अधिकार मिलेगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को कटनी में की. उन्होंने कहा कि सरकार विधानसभा के आगामी मानसून सत्र के दौरान

नाबार्ड के उप प्रबंध निदेशक श्री गोवर्धन सिंह रावत ने किया महासमुंद जिले का दौरा

रायपुर, 17 जुलाई 2026 राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के उप प्रबंध निदेशक श्री गोवर्धन सिंह रावत ने गुरूवार को महासमुंद जिले का दौरा किया। उनके साथ नाबार्ड छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय कार्यालय से मुख्य महाप्रबंधक श्री डी.के. गवली, महाप्रबंधक श्री शीतांशु शेखर, उप महाप्रबंधक श्री ब्रजेन्द्र किशोर सामंतराय, उप महाप्रबंधक श्री अजय थुटे तथा

आयुष्मान भारत एवं आयुष्मान वय वंदन कार्ड बनाने के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान जारी

रायपुर, 17 जुलाई 2026 प्रदेश में अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुरक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं आयुष्मान वय वंदन योजना के अंतर्गत विशेष पंजीयन अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत नगरीय निकायों में विशेष शिविर लगाकर पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?

error: Content is protected !!