November 13, 2026 8:13 pm

BREAKING NEWS

राज्य-शहर

पड़ोसी किसानों की सफलता से बढ़ा भरोसा, पहली बार नैनो यूरिया और नैनो डीएपी अपनाएंगे समयलाल

रायपुर, 17 जुलाई 2026 छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रति किसानों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। पारंपरिक उर्वरकों के साथ अब नैनो उर्वरकों का उपयोग भी ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के मनेंद्रगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम चैनपुर के किसान समयलाल ने इस खरीफ सीजन में पहली बार

मनरेगा का चेक डेम बना किसानों की नई उम्मीद, 12.5 एकड़ खेतों तक पहुंचेगा सिंचाई का पानी

रायपुर, 17 जुलाई 2026 कभी बारिश का पानी बह जाने से गर्मी में जल संकट झेलने वाले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत माड़ीसरई के किसानों के लिए अब हालात बदलने की उम्मीद जगी है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत अंधेरगढ़ नाला पर निर्मित पक्का चेक डेम गांव

महतारी वंदन योजना बनी आत्मनिर्भरता की नई पहचान

  रायपुर, 17 जुलाई 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना मुंगेली जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। नियमित आर्थिक सहायता महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में नई ऊर्जा प्रदान कर रही है। जिले की अनेक महिलाएं

मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी पोषण संकट

अभिमन्यु सिंह (डिंडौरी)25 मिनट पहले मध्य प्रदेश के महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत टेक होम राशन (टीएचआर) कार्यक्रम ठप हो गया है, जिससे गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और छह महीने से तीन साल की उम्र के बच्चों को पिछले चार महीनों से पूरक पोषण नहीं मिल रहा है। खाद्य आपूर्ति निलंबित

ग्वालियर में ग्रे तलाक के मामले बढ़े

विजय प्रताप सिंह राठौड़. ग्वालियर13 मिनट पहले यहां एक 52 वर्षीय महिला, जिसकी पहचान मीरा (बदला हुआ नाम) के रूप में हुई है, ने शादी के 35 साल बाद तलाक के लिए अर्जी दी है। इसका कारण घरेलू हिंसा या कोई बड़ा विवाद नहीं है, बल्कि लंबे समय से दबी हुई व्यक्तिगत आकांक्षाओं को आगे

दादाजी ने लगाया जातिगत भेदभाव का आरोप; स्कूल छात्र को टीसी जारी करता है

जलज नागदा | आलीराजपुर27 मिनट पहले एक नौ साल का लड़का अपने छोटे से मिट्टी के घर के बाहर एक घिसी-पिटी चटाई पर चुपचाप बैठा है। उसकी कक्षा 4 की हिंदी पाठ्यपुस्तक उसके सामने खुली रहती है, लेकिन कुछ पंक्तियाँ पढ़ने के बाद वह उसे बंद कर देता है। उसका स्कूल बैग पास में ही

नीट-यूजी 2026 परिणाम | इंदौर टॉपर आराध्या गर्ग ने AIR 110 हासिल किया

आराध्या के माता-पिता अपने बेटे की सफलता का जश्न मना रहे हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने गुरुवार देर रात एनईईटी-यूजी 2026 के नतीजे घोषित किए। इस साल मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए लगभग 20 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए, जिनमें से 11.21 लाख ने एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए

दतिया में नरोत्तम मिश्रा के आंसू: क्या बीजेपी की उपचुनाव की संभावनाओं को नुकसान होगा?

विनायक शर्मा | भोपाल8 मिनट पहले 15 साल तक दतिया का प्रतिनिधित्व करने वाले मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया उपचुनाव के लिए भाजपा का टिकट नहीं मिलने पर मंच पर भावुक हो गए। एक दिन बाद, भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी की उपस्थिति में, उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा: “लोगों ने कहना शुरू

बालाघाट और डिंडौरी में भारी बारिश की चेतावनी

बालाघाट में आज भारी बारिश का अलर्ट. बुधवार को यहां भारी बारिश हुई. नौ दिनों के अंतराल के बाद, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बालाघाट और डिंडोरी में शुक्रवार को भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि 31 अन्य जिलों

केंद्र ने आईएएस, आईपीएस, आईएफएस अधिकारियों को सलाह दी: बैठकें और निर्णय लेने की प्रक्रिया तय करें

केंद्र सरकार ने सरकारी बैठकों में निर्णय लेने में देरी और लंबी व उबाऊ बैठकों से होने वाले नुकसान को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। इसमें केंद्र सरकार ने राज्य में उच्च पदों पर बैठे आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों को उनकी कार्यशैली को लेकर सलाह दी है. केंद्र ने मुख्य सचिव को पत्र

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?

एमसीबी/13 नवंबर 2026/ मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार और सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के सतत प्रयासों एवं मार्गदर्शन में जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार बेहतर बनाया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड भरतपुर (जनकपुर) अंतर्गत संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर जमथान को भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) प्रमाणन प्रदान किया गया है। यह उपलब्धि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों का परिणाम है। राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों पर खरा उतरा जमथान स्वास्थ्य केंद्र राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) प्रमाणन स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध सेवाओं की गुणवत्ता, स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण, मरीजों की सुरक्षा, उपचार व्यवस्था, अभिलेख संधारण एवं संस्थागत प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण मापदंडों के मूल्यांकन के आधार पर प्रदान किया जाता है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर जमथान ने इन निर्धारित मानकों को पूरा करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी गुणवत्ता प्रमाणित की है। इस उपलब्धि से जमथान सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत होगा। साथ ही ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर सुरक्षित, व्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। जिले की अन्य स्वास्थ्य संस्थाओं को भी NQAS प्रमाणित कराने का लक्ष्य मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं को चरणबद्ध तरीके से राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप विकसित कर NQAS प्रमाणित कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर जमथान को मिला प्रमाणन इसी दिशा में महत्वपूर्ण सफलता है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम की मेहनत, समर्पण और बेहतर समन्वय का परिणाम है। इससे जिले के अन्य स्वास्थ्य संस्थानों को भी अपनी सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने की प्रेरणा मिलेगी। टीमवर्क और बेहतर प्रबंधन से मिली सफलता जिला NQAS नोडल अधिकारी डॉ. नम्रता चक्रवर्ती ने बताया कि राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य केंद्र की आधारभूत सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था, संक्रमण नियंत्रण, अभिलेखों के व्यवस्थित संधारण तथा मरीजों की देखभाल पर विशेष ध्यान दिया गया। स्वास्थ्य कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास और नियमित गुणवत्ता सुधार गतिविधियों के कारण केंद्र ने यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। इस उपलब्धि में जिला NQAS नोडल अधिकारी डॉ. नम्रता चक्रवर्ती, सहायक नोडल अधिकारी अवनीश पाण्डेय, विकासखंड स्तरीय स्वास्थ्य टीम तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर जमथान के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। स्वास्थ्य विभाग ने इस सफलता को जिले में गुणवत्तापूर्ण ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

error: Content is protected !!