CG : ’72 ग्राम पंचायतों में चला कृषि जागरूकता अभियान’

CG : ’72 ग्राम पंचायतों में चला कृषि जागरूकता अभियान’

’72 ग्राम पंचायतों में चला कृषि जागरूकता अभियान’

’उन्नत खेती और शासकीय योजनाओं की जानकारी से लाभान्वित हुए 6500 से अधिक किसान’

रायपुर, 21 मई 2026

कृषि विज्ञान केन्द्र, सुकमा के नेतृत्व में विकसित कृषि संकल्प अभियान 2026 के तहत जिले में किसानों को आधुनिक, वैज्ञानिक और प्राकृतिक खेती से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। राज्य शासन, जिला प्रशासन, कृषि विभाग तथा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के मार्गदर्शन में 5 मई से 20 मई तक आयोजित इस अभियान के दौरान जिले के तीनों विकासखंडों की 72 ग्राम पंचायतों में प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

’अभियान का मुख्य उद्देश्य’

किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों, जलवायु अनुकूल खेती और शासकीय योजनाओं की जानकारी देकर उनकी आय और उत्पादन क्षमता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम के दौरान कृषि वैज्ञानिकों और विभागीय अधिकारियों ने किसानों को खरीफ फसल प्रबंधन, उन्नत बीज चयन, बीज उपचार, कीट एवं रोग नियंत्रण, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, जल संरक्षण तथा कृषि मशीनीकरण की जानकारी दी। किसानों को जैविक और प्राकृतिक खेती की आधुनिक तकनीकों के बारे में भी जागरूक किया गया।

अभियान में केंचुआ खाद निर्माण, नील हरित काई उत्पादन, हरी खाद, पोषण वाटिका और मृदा परीक्षण जैसी गतिविधियों की जानकारी दी गई। साथ ही किसानों को धान के अलावा अन्य खरीफ फसलों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से मछलीपालन, पशुपालन और उद्यानिकी फसलों के माध्यम से अतिरिक्त आय के अवसरों पर भी विशेष जोर दिया गया।

इस अभियान के माध्यम से जिले के 6500 से अधिक किसानों ने तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त किया और विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी हासिल की। किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, एग्रीस्टैक और मृदा स्वास्थ्य कार्ड जैसी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।

कृषि वैज्ञानिक श्री एच एस तोमर  के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में वैज्ञानिकों और किसानों के बीच प्रतिदिन सीधा संवाद हुआ, जिससे किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सका।

किसानों ने अभियान को उपयोगी बताते हुए आधुनिक और प्राकृतिक खेती को अपनाने में रुचि दिखाई तथा शासन और प्रशासन की इस पहल की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13783/ 86

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!