CG: गौतम कृषि केंद्र के क्रय-विक्रय पर प्रतिबंध

CG: गौतम कृषि केंद्र के क्रय-विक्रय पर प्रतिबंध

गड़बड़ी मिलने पर कृषि विभाग ने की कार्रवाई

रायपुर, 07 अप्रैल 2026

कोण्डागांव जिले में उर्वरक की कालाबाजारी और अनियमितताओं पर कृषि विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। इसी कड़ी में ग्राम बफना स्थित मेसर्स गौतम कृषि केंद्र पर 21 दिनों के लिए क्रय-विक्रय पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। कार्रवाई कलेक्टर के निर्देश पर की गई।

उप संचालक कृषि के नेतृत्व में उड़नदस्ता दल ने केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान यूरिया उर्वरक का भौतिक सत्यापन किया गया, जिसमें पीओएस मशीन के रिकॉर्ड और किसानों को दिए गए उर्वरक में अंतर पाया गया। इसके अलावा दुकान में स्टॉक रजिस्टर व्यवस्थित नहीं मिला, विक्रय दर बोर्ड प्रदर्शित नहीं था और किसानों को खरीद पर बिल भी नहीं दिया जा रहा था।

कृषि विभाग ने इन गड़बड़ियों को गंभीर मानते हुए तत्काल प्रभाव से 21 दिनों के लिए केंद्र के क्रय-विक्रय पर रोक लगा दी है। साथ ही मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि किसानों को सही दर पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए जिले में लगातार निरीक्षण किया जा रहा है और अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13843/ 75

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!