August 5, 2026 12:55 am

BREAKING NEWS

Assam Floods: शिवसागर में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सीएम हिमंत सरमा, राहत शिविरों की स्थिति का लिया जायजा PM मोदी का VIDEO हटाने पर Meta माफी मांगने को तैयार, लेकिन संसदीय समिति सख्त, कहा- हटाने वाले की पहचान कर तय हो जिम्मेदारी ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है! अमेरिकी नागरिकों को मिडिल ईस्ट छोड़ने का आदेश, US स्टेट डिपार्मेंट ने कहा- वहां से तुरंत निकलो 45 मिनट तक कट्टे के दम पर मां-बेटे बंधक, लाखों के जेवर और नकदी लूटकर बदमाश फरार Aaj Ka Rashifal: किसी को मिलेगा रुका हुआ धन, तो किसी के रिश्तों में आ सकती है दरार; जानें सभी राशियों का हाल Bihar: पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जली बोगी, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर मची अफरा-तफरी

हिंसा भड़काने के लिए बनाए गए फर्जी अकाउंट, विदेशी बॉट नेटवर्क के इस्तेमाल की आशंका… CJP प्रदर्शन के दौरान हिंसा मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले महीने हुए NEET पेपर विरोध को लेकर दिल्ली पुलिस की साइबर और फोरेंसिक टीम ने जांच में बड़ा खुलासा किया है। दिल्ली पुलिस का दावा है कि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) प्रदर्शन के दौरान सोशल मीडिया पर विवादित और भड़काऊ कंटेंट फैलाने के लिए बड़ी संख्या में फर्जी अकाउंट बनाए गए।

जांच में विदेशी बॉट नेटवर्क के इस्तेमाल की आशंका भी जताई गई है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने डिजिटल प्लेटफार्म Meta, Google और X समेत कई सोशल मीडिया कंपनियों से जानकारी मांगी है, ताकि अभियान के पीछे कौन लोग और कौन से संगठन शामिल थे तथा इसका संचालन कैसे किया गया।

विवादित और भड़काऊ कंटेंट फैलाने का दावा

दिल्ली पुलिस की साइबर और फोरेंसिक टीम ने बताया कि 20 से 23 जुलाई के बीच जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े वीडियो, बयान और रील्स को सुनियोजित तरीके से कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बार-बार शेयर किया गया। दावा है कि विवादित और भड़काऊ कंटेंट फैलाने के लिए बड़ी संख्या में फर्जी अकाउंट बनाए गए। पोस्ट को जल्दी से वायरल दिखाने के लिए हजारों बॉट अकाउंट्स का इस्तेमाल किए जाने का दावा भी किया गया है।

विदेशी बॉट नेटवर्क के इस्तेमाल की आशंका

दिल्ली पुलिस की साइबर और फोरेंसिक जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि विदेशी बॉट नेटवर्क का इस्तेमाल किया गया था, ताकि कम समय में ज्यादा लोगों तक कंटेंट पहुंचाने की कोशिश। पुलिस के मुताबिक, डिजिटल अभियान का उद्देश्य भड़काऊ सामग्री की पहुंच बढ़ाना और सोशल मीडिया नैरेटिव तैयार करना था।

दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया कंपनियों से मांगी जानकारी

CJP प्रदर्शन के दौरान फर्जी अकाउंट संचालकों और पूरे डिजिटल नेटवर्क की पहचान के लिए दिल्ली पुलिस ने दिल्ली पुलिस ने Meta, Google और X समेत कई सोशल मीडिया कंपनियों से जानकारी मांगी है। संबंधित अकाउंट्स, IP एड्रेस, सर्वर लॉग और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड उपलब्ध कराने कराने का भी अनुरोध किया है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटीं कि अभियान के पीछे कौन लोग और कौन से संगठन शामिल थे तथा इसका संचालन कैसे किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!