August 4, 2026 7:51 pm

BREAKING NEWS

Egypt Earthquake: मिस्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, 5.4 तीव्रता का आया भूकंप; आपातकालीन रेस्‍पॉन्‍स स‍िस्‍टम एक्‍ट‍िव ‘सोनार बांग्ला को जेल में बदल दिया, वे कह रहे हैं कि या तो दूसरे समूह में शामिल हो जाओ या जेल…’, ममता बनर्जी ने सुवेंदु सरकार पर बोला हमला Surya Grahan 2026: जानिए कब लगेगा साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण, क्या भारत में होगा इसका प्रभाव? जानें ज्योतिष महत्व Aaj Ka Rashifal: आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? जानें अपनी राशि का हाल NCPI MPs Meet Suvendu Adhikari in Delhi Amid Recognition Row and Political Speculation बिहार के CM सम्राट चौधरी ने बांकीपुर उपचुनाव में जीत पर प्रशांत किशोर को दी जीत की बधाई, कहा- मैं जनता के इस निर्णय का सम्मान करते हुए…

CG: 14 अप्रैल को प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में होगा ग्रामसभा का आयोजन

CG: 14 अप्रैल को प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में होगा ग्रामसभा का आयोजन

रायपुर, 08 अप्रैल 2026

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार वर्ष में निर्धारित तिथियों के अनुसार ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाना अनिवार्य है। इसी क्रम में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती 14 अप्रैल के अवसर पर कबीरधाम जिले सहित  प्रदेश के सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों एवं उनके आश्रित ग्रामों में ग्राम सभा आयोजित की जाएगी। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने छत्तीसगढ़ पंचायतराज अधिनियम 1993 की धारा-6 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए जिले में उक्त तिथि को ग्राम सभा आयोजन की अनुमति प्रदान की है।

जारी निर्देशों के अनुसार ग्राम सभा में लिए गए निर्णयों की अधिकतम 15 मिनट की वीडियो रिकॉर्डिंग करना अनिवार्य होगा, जिसे ग्राम सभा निर्णय मोबाइल ऐप में अपलोड किया जाएगा। इसके साथ ही भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा ग्राम सभाओं की कार्यवाही को सरल एवं तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने हेतु “सभासार” नामक नवीन एआई आधारित पोर्टल विकसित किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से ग्राम सभा की कार्यवाही का विवरण तैयार किया जाएगा। निर्देशित किया गया है कि ग्राम सभा से संबंधित सभी गतिविधियों को “वाइब्रेंट ग्राम सभा पोर्टल” में शत-प्रतिशत अपलोड करना सुनिश्चित किया जाए। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा 23 जनवरी नेताजी सुभाषचन्द्र बोस जयंती, 14 अप्रैल डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती,  20 अगस्त पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयंती, 02 अक्टूबर गांधी जयंती के अतिरिक्त माह जून एवं नवंबर में सुविधाजनक तिथियों में प्रत्येक ग्राम में ग्रामसभा का आयोजन अनिवार्य रूप से करने का प्रावधान रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!