April 28, 2026 11:06 am

Mauganj: श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने मारी टक्कर

 

Mauganjहनुमना तहसील के पटेहरा गांव के पास शनिवार देर शाम श्रद्धालुओं की कार को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित बच गए।

अयोध्या-काशी से लौट रहे थे श्रद्धालु

तेलंगाना के राजना जिले के पोतगल गांव निवासी गोट्टे राज (53) अपने परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर थे। वे प्रयागराज में कुंभ स्नान, अयोध्या में भगवान राम और काशी विश्वनाथ के दर्शन कर लौट रहे थे।

तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर

पटेहरा गांव के पास ट्रक (MP 22 ZB 7797) के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए श्रद्धालुओं की कार (TS 09 EC 4437) को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही डायल 100 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया

पुलिस की तत्परता से मिला राहत

  • श्रद्धालुओं को थाने ले जाकर रुकने और भोजन की व्यवस्था कराई गई
  • गोट्टे राज और उनके परिवार ने पुलिस की तत्परता और सहयोग के लिए आभार जताया
  • पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है

फिलहाल, मामले की जांच जारी है और पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13766/ 164

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?