October 25, 2026 1:34 am

BREAKING NEWS

विशेष लेख : ’मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में कृषक उन्नति योजना से फसल विविधीकरण को मिल रहा बढ़ावा, किसानों के लिए खुल रहे आय के नए अवसर’ ’एशियन पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक परचम, 114 पदकों के साथ टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास’ आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू जीएसटी देश का सबसे बड़ा कर सुधार: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी जनजातीय कला, संस्कृति और हुनर को मिलेगा नया बाजार, कारीगरों की आर्थिक समृद्धि का सशक्त माध्यम बनेगा ‘आदि बाजार 2026’ : मंत्री श्री रामविचार नेताम मध्यप्रदेश पुलिस की मोबाइल चोर गिरोह पर प्रभावी कार्रवाई

Mauganj:विधायक के लौटते ही मऊगंज में प्रशासनिक उलटफेर – संयोग या सत्ता का प्रभाव?

 

Mauganj। शाहपुर थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र पटेल को लाइन अटैच कर दिया गया है, और उनकी जगह उप निरीक्षक संदीप भारती को नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। दिलचस्प बात यह है कि संदीप भारती एक माह पहले ही मैहर जिले से मऊगंज पुलिस लाइन में आमद दे चुके थे।

20 दिन पहले मिला था आदेश, फिर अचानक बदला गया फैसला!

करीब 20 दिन पहले ही पुलिस अधीक्षक ने संदीप भारती को मऊगंज थाना प्रभारी बनाने का आदेश जारी किया था, लेकिन कुछ ही घंटों बाद यह आदेश बदल दिया गया। अब एक बार फिर उन्हें शाहपुर थाना की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

विधायक की कल्पवास से वापसी और पदस्थापनाओं का खेल!

इस बीच, सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या यह प्रशासनिक फैसला है या राजनीतिक दबाव का नतीजा? दरअसल, मऊगंज विधायक पिछले एक महीने से प्रयागराज के कुंभ में कल्पवास कर रहे थे। लेकिन उनके लौटते ही जिले में तेजी से पुलिस प्रशासन में फेरबदल होने लगे।

मऊगंज थाने में राजेश पटेल की वापसी के बाद अब संदीप भारती को शाहपुर थाना प्रभारी बनाया गया है। संयोग की बात यह है कि दोनों ही पुलिस अधिकारी विधायक के करीबी माने जाते हैं।

प्रशासनिक सर्जरी या सत्ता की मर्ज़ी?

अब सवाल यह उठता है कि क्या यह निर्णय पुलिस की जरूरत के हिसाब से लिया गया है या फिर सत्ता के प्रभाव का परिणाम है? क्या प्रशासन अपनी स्वतंत्रता से फैसले ले रहा है, या फिर जनप्रतिनिधियों की इच्छा से थाना प्रभारियों की कुर्सी तय हो रही है?

फैसले का असली कारण जनता के सामने कब आएगा, या यह फेरबदल सत्ता की सियासत में ही दबकर रह जाएगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रायपुर, 24 अक्टूबर 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित सेवा सेतु जैसी डिजिटल पहल का उद्देश्य नागरिकों को शासकीय सेवाओं से जोड़ना और जरूरी दस्तावेजों की उपलब्धता को सुविधाजनक बनाना है। सेवा सेतु से नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने और शासकीय सेवाओं तक उनकी पहुंच आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी कड़ी में मुंगेली जिले के तखतपुर निवासी मानसी चंद्राकर का सेवा सेतु के माध्यम से जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र बना। इन प्रमाण पत्रों की आवश्यकता विद्यार्थियों की पढ़ाई, विभिन्न शासकीय योजनाओं और अन्य जरूरी कार्यों में पड़ती है। ऐसे में सेवा सेतु के माध्यम से आवेदन एवं प्रमाण पत्र संबंधी सुविधा मिलने से नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने में मदद मिल रही है। मानसी ने सेवा सेतु के संचालन के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और शासन-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ऐसी सुविधाएं नागरिकों के लिए बेहद उपयोगी और कारगर हैं।

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!