October 25, 2026 1:38 am

BREAKING NEWS

विशेष लेख : ’मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में कृषक उन्नति योजना से फसल विविधीकरण को मिल रहा बढ़ावा, किसानों के लिए खुल रहे आय के नए अवसर’ ’एशियन पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक परचम, 114 पदकों के साथ टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास’ आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू जीएसटी देश का सबसे बड़ा कर सुधार: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी जनजातीय कला, संस्कृति और हुनर को मिलेगा नया बाजार, कारीगरों की आर्थिक समृद्धि का सशक्त माध्यम बनेगा ‘आदि बाजार 2026’ : मंत्री श्री रामविचार नेताम मध्यप्रदेश पुलिस की मोबाइल चोर गिरोह पर प्रभावी कार्रवाई

Mauganj :नाबालिग लड़की का अपहरण,बेलगाम थाना प्रभारी मौन

Mauganj : थाना प्रभारी साहब, कुछ तो शर्म कीजिए! 
अपहरण के बाद भी पुलिस की चुप्पी, परिवार को मिल रही धमकियां – लेकिन साहब के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही 

हनुमना। अगर पुलिस की निष्क्रियता की कोई मिसाल देखनी हो, तो हनुमना थाना सबसे बेहतरीन उदाहरण बन सकता है! एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है, लेकिन पुलिस की कार्रवाई इतनी सुस्त है कि अपराधियों को खुला मैदान मिल गया है। 

क्या है मामला?

मऊगंज जिले के हनुमना तहसील अंतर्गत ढाबा गौतमान गांव के निवासी  ने हनुमना थाना में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी 16 वर्षीय बेटी को गांव के ही एक युवक और उसके साथी  ने अपहरण कर लिया। आरोपियों ने पहले भी लड़की को स्कूल आते-जाते परेशान किया था। जब पिता ने इसका विरोध किया, तो उन्हें धमकी दी गई कि”बेटी की शादी हमारे लड़के से कर दो, वरना पूरे परिवार को खत्म कर देंगे।” 

आरोपियों के हौसले बुलंद, पीड़ित परिवार दहशत में 
लड़की के अपहरण के बाद से अब तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है। परिवार न्याय की गुहार लगाता फिर रहा है, लेकिन थाना प्रभारी साहब की कार्यशैली देखते हुए ऐसा लग रहा है कि शायद वे किसी ‘खास इशारे’ के बिना कुछ करने के मूड में नहीं हैं।

माननीय का हाथ, प्रभारी के सिर पर ताज!
सूत्रों की मानें तो थाना प्रभारी साहब को किसी “माननीय” का आशीर्वाद प्राप्त है और शायद यही वजह है कि वो खुद को भगवान मान बैठे हैं। उन्हें लगता है कि वो जिसे चाहें बचा सकते हैं, जिसे चाहें फंसा सकते हैं, और जनता की परवाह करने की कोई जरूरत नहीं। लेकिन यह पब्लिक है, सब जानती है! कब किसे अर्श से फर्श पर बैठा दे, यह भी इतिहास गवाह है। 

हत्या को आत्महत्या बनाने का खेल !
यह वही थाना प्रभारी हैं, जिनके कार्यकाल में एक हत्या को आत्महत्या बनाने की पूरी कोशिश की गई थी। जबकि डॉक्टर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ-साफ लिखा था कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे और गला दबाकर हत्या की गई थी।लेकिन साहब के लिए यह सिर्फ “रूटीन वर्क” था— सच्चाई को दफन करना, रसूखदारों को बचाना और कमजोर को दबाना।

 यह वही पुलिस व्यवस्था है, जहां जुर्म का वजन आरोपी की पहुंच और जेब के वजन से तय होता है। 

प्रशासन की चुप्पी – अपराधियों को खुला लाइसेंस?
थाने में बैठे जिम्मेदार अधिकारी शायद यह सोच रहे हैं कि मामला धीरे-धीरे ठंडा पड़ जाएगा। लेकिन सवाल यह है कि अगर कल किसी और की बेटी को इसी तरह उठा लिया जाए, तब भी क्या पुलिस ऐसे ही आंख मूंदे बैठी रहेगी?

आखिर कब जागेगी पुलिस?
अब देखना यह है कि थाना प्रभारी साहब अपनी कुर्सी पर आराम फरमाते रहेंगे या फिर कानून-व्यवस्था बनाए रखने की शपथ को याद करके अपराधियों पर नकेल कसेंगे? या फिर पीड़ित परिवार को खुद सड़क पर उतरकर इंसाफ मांगना पड़ेगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रायपुर, 24 अक्टूबर 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित सेवा सेतु जैसी डिजिटल पहल का उद्देश्य नागरिकों को शासकीय सेवाओं से जोड़ना और जरूरी दस्तावेजों की उपलब्धता को सुविधाजनक बनाना है। सेवा सेतु से नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने और शासकीय सेवाओं तक उनकी पहुंच आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी कड़ी में मुंगेली जिले के तखतपुर निवासी मानसी चंद्राकर का सेवा सेतु के माध्यम से जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र बना। इन प्रमाण पत्रों की आवश्यकता विद्यार्थियों की पढ़ाई, विभिन्न शासकीय योजनाओं और अन्य जरूरी कार्यों में पड़ती है। ऐसे में सेवा सेतु के माध्यम से आवेदन एवं प्रमाण पत्र संबंधी सुविधा मिलने से नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने में मदद मिल रही है। मानसी ने सेवा सेतु के संचालन के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और शासन-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ऐसी सुविधाएं नागरिकों के लिए बेहद उपयोगी और कारगर हैं।

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!