October 25, 2026 5:28 am

BREAKING NEWS

प्रदेश के 208 वृंदावन ग्रामों में होगी गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता डायल-112 की तत्परता से सड़क दुर्घटना में घायल 12 व्यक्तियों को समय पर मिली चिकित्सा सहायता 25 अक्टूबर राशिफल: रविवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के योग विशेष लेख : ’मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में कृषक उन्नति योजना से फसल विविधीकरण को मिल रहा बढ़ावा, किसानों के लिए खुल रहे आय के नए अवसर’ ’एशियन पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक परचम, 114 पदकों के साथ टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास’ आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित

Mauganj: एसपी का नया फरमान – अब सिर्फ शाम 4 बजे ही मिलेगी पुलिस से जानकारी!

 

Mauganj। जिले में कानून-व्यवस्था संभालने के साथ ही अब पुलिस ने पत्रकारों के लिए भी नई व्यवस्था लागू कर दी है। पुलिस अधीक्षक रसना ठाकुर ने शुक्रवार को एक नया फरमान जारी किया, जिसके तहत किसी भी घटना, दुर्घटना या अपराध की जानकारी सिर्फ और सिर्फ शाम 4 बजे एडिशनल एसपी अनुराग पांडेय द्वारा ही दी जाएगी।

अब जिले के एसपी, एसडीओपी और थाना प्रभारी पत्रकारों के किसी भी सवाल का जवाब नहीं देंगे। इससे साफ है कि पत्रकारों को किसी भी आपराधिक घटना की जानकारी के लिए सिर्फ एक निर्धारित समय तक इंतजार करना होगा।

पत्रकारों में नाराजगी – “खबरों पर लगाम लगाने की कोशिश?”

इस आदेश के बाद जिले के पत्रकारों में नाराजगी साफ देखी जा रही है। उनका मानना है कि यह नई व्यवस्था मीडिया की स्वतंत्रता को सीमित करने की कोशिश है। किसी भी घटना की जानकारी तुरंत न मिलने से खबरों के संकलन में दिक्कत होगी, जिससे जनता तक सही और समय पर सूचना पहुंचाना मुश्किल हो सकता है।

अब सवाल यह उठता है कि यह आदेश कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है या फिर मीडिया पर ‘नियंत्रण’ की एक नई रणनीति?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रायपुर, 24 अक्टूबर 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित सेवा सेतु जैसी डिजिटल पहल का उद्देश्य नागरिकों को शासकीय सेवाओं से जोड़ना और जरूरी दस्तावेजों की उपलब्धता को सुविधाजनक बनाना है। सेवा सेतु से नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने और शासकीय सेवाओं तक उनकी पहुंच आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी कड़ी में मुंगेली जिले के तखतपुर निवासी मानसी चंद्राकर का सेवा सेतु के माध्यम से जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र बना। इन प्रमाण पत्रों की आवश्यकता विद्यार्थियों की पढ़ाई, विभिन्न शासकीय योजनाओं और अन्य जरूरी कार्यों में पड़ती है। ऐसे में सेवा सेतु के माध्यम से आवेदन एवं प्रमाण पत्र संबंधी सुविधा मिलने से नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने में मदद मिल रही है। मानसी ने सेवा सेतु के संचालन के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और शासन-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ऐसी सुविधाएं नागरिकों के लिए बेहद उपयोगी और कारगर हैं।

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!