August 5, 2026 3:30 am

BREAKING NEWS

‘कौन बेनकाब हुआ? बड़े-बड़े पहलवान, वर्ल्ड चैंपियन लेकिन मेरा केस उन लोगों के लिए उदाहरण है…’, बरी होने के बाद बृजभूषण शरण सिंह की हुंकार JACC पर बैन और PoK में कत्लेआम बना शहबाज शरीफ के लिए जंजाल, UK में सांसदों पत्र लिख मांगा जवाब, अब मुश्‍किल में पाक आर्मी चीफ मुनीर Pappu Yadav: नशे की हालत में था सांसद पप्पू यादव पर हमला करने वाला शख्स, ब्लड रिपोर्ट में शराब के साथ कुछ और भी मिला; मेडिकल जांच में खुलासा ‘जैसे कैंसर का इलाज क्रोसिन से नहीं हो सकता, वैसे ही पेपर लीक का समाधान…’, राज्यसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर बोले राघव चड्ढा ‘एक तरह का पागलपन…’, ईरान ने अमेरिका और इजरायल के एनर्जी ठिकानों को निशाना बनाने की खाई कसम, क्या ट्रंप नए हमले की कर रहे प्लानिंग? BREAKING: गुजरात से आई BJP के लिए खुशखबरी, मांजलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में दर्ज की प्रचंड जीत, सतीश पटेल ने भिखाभाई को दी शिकस्त

‘MP और बिहार में सरकार तो BJP की है, एक या दो सीट जीतने से…’ उपचुनाव के नतीजों पर बोले ओपी राजभर

बिहार, गुजरात और मध्य प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों में भाजपा को बिहार की बांकीपुर और मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर बड़ा झटका लगा है। वहीं गुजरात की मांजलपुर सीट पर पार्टी ने जीत दर्ज की है। बांकीपुर सीट जहां जन सुराज पार्टी ने भाजपा को हराकर जीत हासिल की। वहीं, दतिया सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को मात दिया। अब चुनाव नतीजों पर अलग-अलग दलों के नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है।

तीन राज्यों में हुए उपचुनाव के नतीजों को विपक्ष जहां बड़ी जीत बता रही है। वहीं, सत्ता पक्ष के नेताओं ने भी जनता के फैसले को स्वीकार किया है। मगर सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने नतीजों को लेकर अलग ही बात कही है। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि एक या दो सीट जीतने से कुछ नहीं होता।  

उपचुनाव के नतीजों पर क्या बोले राजभर?

उपचुनाव के नतीजों पर राजभर कहा, “चुनाव एक या दो सीटों पर नहीं देखा जाता है। ऐसी जीत कोई बहुत बड़ा फर्क नहीं पड़चा है। सरकार तो वहां पर है। सरकार मध्य प्रदेश में भी है, बिहार में भी BJP की सरकार है।”

वहीं, उत्तर प्रदेश शिक्षक भर्ती मामले पर सरकार में मंत्री ओ.पी. राजभर ने कहा, “ये सरकार का नहीं, सुप्रीम कोर्ट का फैसला है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन हुआ है और सरकार की तरफ से कोई नया कानून नहीं आ रहा है।”

BJP की विदाई का संकेत-अवधेश प्रसाद

दूसरी और समाजवादी पार्टी (SP) के सांसद अवधेश प्रसाद ने उपचुनाव के नतीजे को BJP की विदाई का संकेत बताया है। उन्होंने ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, ‘अभी उपचुनाव के नतीजे आए हैं, जिसमें वे (भाजपा) बुरी तरह हारे हैं। इनके राष्ट्रीय अध्यक्ष की सीट, जो भाजपा का गढ़ माना जाता था। वहां की हार संकेत है कि इनकी विदाई सुनिश्चित है। इस हार पर पूरा विपक्ष सरकार का बयान चाहता है। लेकिन सरकार अपना अड़ियल रुख अपनाए हुए है और बयान नहीं दे रही।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!