October 25, 2026 1:49 am

BREAKING NEWS

विशेष लेख : ’मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में कृषक उन्नति योजना से फसल विविधीकरण को मिल रहा बढ़ावा, किसानों के लिए खुल रहे आय के नए अवसर’ ’एशियन पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक परचम, 114 पदकों के साथ टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास’ आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू जीएसटी देश का सबसे बड़ा कर सुधार: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी जनजातीय कला, संस्कृति और हुनर को मिलेगा नया बाजार, कारीगरों की आर्थिक समृद्धि का सशक्त माध्यम बनेगा ‘आदि बाजार 2026’ : मंत्री श्री रामविचार नेताम मध्यप्रदेश पुलिस की मोबाइल चोर गिरोह पर प्रभावी कार्रवाई

एमपी: चुनाव आयोग ने श्योपुर कलेक्टर को हटाने की कांग्रेस की मांग खारिज की, कहा- पोस्टिंग हो गई थी बी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार

Updated Sat, 09 Nov 2024 10:33 PM IST

मध्य प्रदेश में विजयपुर और बुधनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भारत निर्वाचन आयोग को 38 शिकायतें मिली हैं। इसमें 32 का निराकरण हो गया है। वहीं, 6 शिकायतों पर जांच जारी है। 

 


loader

MP: Election Commission rejected Congress's demand for removal of Sheopur Collector, said - posting was done b

भारत निर्वाचन आयोग
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी



विस्तार


श्योपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र विजयपुर एवं सीहोर जिले के बुधनी में उपचुनाव की प्रक्रिया चल रही है। दोनों सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होना है। विजयपुर व बुधनी विधानसभा उपचुनाव प्रक्रिया के दौरान भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, भोपाल को अब तक 38 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें से 32 शिकायतों का तत्काल निराकरण कर दिया गया है। शेष 6 शिकायतों की जांच की जा रही है। श्योपुर कलेक्टर को हटाने की कांग्रेस की मांग और इससे संबंधित शिकायत को चुनाव आयोग ने खारिज कर दिया है। 

विजयपुर से 26 व बुधनी से 12 शिकायतें आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को प्राप्त हुई हैं। श्योपुर कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के स्थानांतरण के खिलाफ की गई शिकायत में यह पाया गया कि आदर्श चुनाव आचार संहिता 15 अक्टूबर को लागू हुई, जबकि कन्याल का स्थानांतरण प्रतिबंधित अवधि शुरू होने के पूर्व 10 अक्टूबर को राज्य शासन द्वारा किया गया। निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के नोटिफिकेशन की तिथि भी 29 अक्टूबर से प्रारंभ होने से उनका स्थानांतरण प्रतिबंधित अवधि के पूर्व ही होना पाया गया। अतः यह शिकायत जांच में तथ्यहीन पाई गई है। 

एसडीएम, जनपद सीईओ को हटाया, तहसीलदार के स्थानांतरण पर स्थगन

एसडीएम विजयपुर (जिला श्योपुर) उदय सिंह सिकरवार के खिलाफ आयोग में शिकायत की गई थी। मामले की जांच कराने के बाद आयोग ने उदय सिंह सिकरवार का स्थानांतरण जिले से बाहर करने के निर्देश दिए थे। गुना जिले में पदस्थ तहसीलदार अमिता तोमर का राज्य शासन द्वारा प्रतिबंधित अवधि में श्योपुर जिले में स्थानांतरण किया गया था। तोमर के स्थानांतरण को लेकर शिकायत की गई। इसके बाद निर्णय लेकर तोमर के स्थानांतरण के क्रियान्वयन को स्थगित किया गया। इसी प्रकार जनपद पंचायत करहल के सीईओ अशोक शर्मा के खिलाफ उनका मूल निवास विजयपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में होने की आयोग में शिकायत की गई थी। जांच के बाद आयोग द्वारा जनपद सीईओ को हटाने के निर्देश दिए गए। एक अन्य शिकायत में एसडीएम बुधनी दिनेश सिंह तोमर के विरुद्ध की गई शिकायत जांच उपरांत तथ्यहीन पाई गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रायपुर, 24 अक्टूबर 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित सेवा सेतु जैसी डिजिटल पहल का उद्देश्य नागरिकों को शासकीय सेवाओं से जोड़ना और जरूरी दस्तावेजों की उपलब्धता को सुविधाजनक बनाना है। सेवा सेतु से नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने और शासकीय सेवाओं तक उनकी पहुंच आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी कड़ी में मुंगेली जिले के तखतपुर निवासी मानसी चंद्राकर का सेवा सेतु के माध्यम से जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र बना। इन प्रमाण पत्रों की आवश्यकता विद्यार्थियों की पढ़ाई, विभिन्न शासकीय योजनाओं और अन्य जरूरी कार्यों में पड़ती है। ऐसे में सेवा सेतु के माध्यम से आवेदन एवं प्रमाण पत्र संबंधी सुविधा मिलने से नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने में मदद मिल रही है। मानसी ने सेवा सेतु के संचालन के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और शासन-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ऐसी सुविधाएं नागरिकों के लिए बेहद उपयोगी और कारगर हैं।

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!