August 6, 2026 2:09 am

BREAKING NEWS

‘विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी, इसकी लत भविष्‍य को तबाह करती है’, पीएम मोदी का Gen-Z से किया सीधा संवाद; की ये बड़ी अपील यूपी विधानसभा चुनावों से पहले मायावती ने अपने समधी पर लिया एक्‍शन, आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को फिर किया BSP से बाहर, जानिए क्यों? कुलगाम में टारगेट किलिंग के बाद अब आतंकियों के निशाने पर कांवड़ मार्ग, इनपुट के बाद अलर्ट पर UP पुलिस; VVIP स्थलों पर भी सख्त पहरा PM मोदी का VIDEO हटाने की जुर्रत कर Meta ने कर दी भारी भूल, मार्क जुकरबर्ग से सीनियर अफसर तक को मोदी सरकार ने कैसे किया घुटने टेकने पर मजबूर? बलिया के विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित; विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने जताया शोक ‘लू से बचना है तो पिएं कुत्ते के मांस का सूप’, उत्तर कोरिया की किम जोंग सरकार की सलाह से दुनिया हैरान

PM मोदी के VIDEO हटाने पर भारत सरकार ने भेजा ताबड़तोड़ नोटिस, तो अब Meta के चीफ ग्लोबल अफेयर्स ऑफिसर Joel Kaplan ने मांगी माफी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो हटाए जाने की घटना पर मेटा के चीफ ग्लोबल अफेयर्स ऑफिसर जोएल कापलान ने माफी मांगी है। इस दौरान उन्होंने आगे से ऐसी गलती दोबारा न हो, उसके लिए भी भरोसा दिया है।

जोएल कापलान ने कहा गया कि कंपनी में हुई इस टेक्निकल गलती के लिए केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात करके औपचारिक रूप से माफी मांगी है। गौरतलब है कि मेटा की तरफ से उस समय माफी मांगी गई है, जब भारतीय संसद की स्थायी समिति ने मेटा से पीएम मोदी का वीडियो हटाए जाने का जवाब मांगा था। 

सरकार ने जारी किए थे कड़े निर्देश

इससे पहले भारतीय संसद की स्थायी समिति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फेसबुक से वीडियो हटाए जाने पर संसदीय समिति ने कड़ा रुख अपनाया था। पीएम के वीडियो हटाए जाने पर समिति ने मेटा पर कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। 

इस दौरान कहा गया कि अगर जकरबर्ग तीन दिनों के अंदर माफी नहीं मांगते हैं तो उन्हें मिली सुरक्षा और छूट वापस ली जा सकती है। अब इस मामले में मेटा के चीफ ग्लोबल अफेयर्स ऑफिसर जोएल कापलान केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात करके औपचारिक रूप से माफी मांगी है।

CSAM कंटेंट में मार्क जकरबर्ग ने माफी मांगी

इससे पहले चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज़ मटीरियल (CSAM) कंटेंट, डीपफेक कंटेंट और प्लेटफॉर्म चलाने में हुई गलतियों के लिए, भारतीय संसद की स्थायी समिति की चेतावनी के बाद Meta के  CEO मार्क जुकरबर्ग ने भारत सरकार से माफी मांग ली है।

इससे पहले राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने 3 जुलाई, 2026 को मेटा को एक नोटिस जारी किया था। इसमें एक मीडिया रिपोर्ट पर खुद से संज्ञान लिया गया था। रिपोर्ट में चाइल्ड सेक्सुअल एक्सप्लॉइटेटिव एंड अब्यूज मटीरियल (CSEAM) से जुड़े कथित विज्ञापनों के बारे में बताया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!