
अमेरिका के टेक्सास मे बड़ा हादसा हो गया। अमेरिकी सेना का अपाचे हेलीकॉप्टर क्रैश होन जाने से दो पायलट की मौत हो गई। क्रैश होते ही हेलीकॉप्टर एक खेत में जा गिरा और उसमें भीषण आग लग गई। सेना के अधिकारियों ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि उड़ान के दौरान AH-64 अपाचे हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है।
टेक्सास के सालाडो के पास रूटीन ट्रेनिंग उड़ान के दौरान AH-64 अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर के क्रैश होने से अमेरिकी सेना के दो जवानों की मौत हो गई। फोर्ट हुड से जुड़ा यह हेलीकॉप्टर एक खेत में गिरा और उसमें आग लग गई। आग काफी तेजी से फैल गई और लगभग 100 एकड़ जमीन को अपनी चपेट में ले लिया। सैन्य अधिकारियों दोनों पायलट ने मौतों की पुष्टि की है।
हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद लगी भीषण आग
अमेरिकी सेना के अधिकारियों ने परिवारों को सूचना देने तक जवानों की पहचान जाहिर नहीं की है। जांचकर्ता अब इस घातक क्रैश की वजह का पता लगाने में जुटे हैं। घटनास्थल की तस्वीरों में जलता हुआ मलबा, घना धुआं, बिखरा हुआ सामान और आग बुझाने की कोशिश करते इमरजेंसी कर्मचारी दिखाई दे रहे हैं।







