August 16, 2026 12:03 pm

‘उन्हें मां दुर्गा के उल्लेख से पीड़ा’, कपिल मिश्रा ने कांग्रेस पर वंदे मातरम का अपमान करने का लगाया आरोप, जानिए और क्या कहा

BJP Attacked on Congress: कांग्रेस मुख्यालय में ध्वाजरोहण कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगीत वंदे मातरम बजने के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में देखी गई असहजता पर भाजपा उन्हें लगातार घेर रही है। अब दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल ने आरोप लगाया है कि शायद उन्हें वंदे मातरम में मां दुर्गा के उल्लेख से पीड़ा है।

दिल्ली के विकास मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि जब राष्ट्र गीत चल रहा था, उस समय सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे और पूरी व्यवस्था में वंदे मातरम का अपमान करने की नीयत दिखाई दे रही है। शायद उन्हें वंदे मातरम में मां दुर्गा के उल्लेख से पीड़ा है।

‘कांग्रेस ने राष्ट्रगीत कभी पूरा नहीं होने दिया’

वे यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि जब तक कांग्रेस सत्ता में रही, तब तक उन्होंने इस देश में कभी पूरा वंदे मातरम होने भी नहीं दिया। लेकिन जिस प्रकार का अपमान उन्होंने राष्ट्रगीत का किया, वह ये बताता है कि गांधी परिवार आज भी भारत से जुड़े प्रतीकों का सम्मान करना सीख नहीं पाया है।

कांग्रेस को वंदे मातरम से चिढ़- मनोज तिवारी

कांग्रेस नेतृत्व पर वंदे मातरम का अपमान करने के आरोपों पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहते हैं, ‘कल कांग्रेस ने देश और दुनिया को अपना असली स्वरूप दिखा दिया है। उन्हें वंदे मातरम से इतनी चिढ़ है। वंदे मातरम पूरा गाने में उन्हें ऐसा लगता है कि उनका शरीर गल जाएगा। कल जैसे ही पूर्ण वंदे मातरम चला तो आपने देखा कि सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे कितना परेशान हो गए।

…कोई विवाद नहीं होना चाहिए- वेंकैया नायडू 

पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने कहा, ‘वंदे मातरम को लेकर कोई विवाद नहीं होना चाहिए। यह राष्ट्रीय गीत है और पूरे देश ने इसे स्वीकार किया है, यहां तक ​​कि आजादी से पहले की कांग्रेस ने भी इसे अपनाया था। मुझे दुख है कि ऐसे मौकों पर बेवजह विवाद खड़े किए जाते हैं और वंदे मातरम पर सवाल उठाए जाते हैं। अगर भारत सरकार ने कहा है कि किसी भी बैठक से पहले इसे गाया जाना चाहिए, तो इसका पालन किया जाना चाहिए।’

वंदे मातरम रोकने का प्रयास हुआ- शाहनवाज 

वहीं भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि ये देश जानता है कि वे कितने असहज हो रहे थे जब वंदे मातरम गाया जा रहा था। ये वंदे मातरम को रोकने का प्रयास हुआ है। ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।

क्या है पूरा मामला?

कांग्रेस हेडक्वार्टर में ध्वाजारोहण कार्यक्रम के दौरान जब वंदे मातरम बज रहा था तभी कुछ देर बाद कांग्रेस नेताओं में असहजता देखने को मिली। वंदे मातरम के दो छंद बजने तक सब कुछ ठीक था, लेकिन बाद में सभी में कुछ असहजता दिखी।

बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने दावा किया कि कार्यक्रम में राष्ट्रगीत की शुरुआती पंक्तियां गाए जाने के बाद सोनिया गांधी कथित तौर पर ‘नाराज’ हो गई थी और उन्होंने इसे रोकने के लिए कहा था। इस दौरान राहुल गांधी ने भी गाना खत्म करने का इशारा किया।

उधर, इन आरोपों पर कांग्रेस का कहना है कि सोनिया गांधी के व्यवहार का कार्यक्रम में बजाए जा रहे राष्ट्रगीत से कोई लेना-देना नहीं था। पार्टी का कहना था कि वह बस यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही थीं कि कार्यक्रम में ‘वंदे मातरम’ सही तरीके से गाया जाए।

यह भी पढ़ें: ‘बहुत ही शर्मनाक दृश्य’, बीजेपी ने कांग्रेस पर लगाया वंदे मातरम के अपमान का आरोप, सुधांशु त्रिवेदी बोले- घोर अनादर, देश से माफी मांगें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!