BREAKING NEWS

लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से की राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी PM सूर्यघर योजना वालों की हुई बल्ले-बल्ले! अब अतिरिक्त सोलर बिजली भी खरीदेगी सरकार, अगले बिजली बिल में मिलेगा सीधा क्रेडिट पोलियो पर सरकार का बड़ा अभियान: मुख्यमंत्री साय और स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेशवासियों से की अहम अपील

कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : कृष्णा बैगा के जीवन में आया खुशियों का नया सवेरा

रायपुर, 28 जून 2026

प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों को पक्के घर देने के लिए चलाई जा रही है। इसके तहत लाभार्थियों को घर बनाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, जिसे स्वच्छ भारत और मनरेगा जैसी योजनाओं से जोड़कर पक्का घर का निर्माण पूरा किया जा सकता है।

गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही  जिला के सुदूर वनांचल के ग्राम पंचायत पंडरीपानी निवासी कृष्णा बैगा का परिवार वर्षों तक कच्चे मकान में रहने को मजबूर था। बरसात में दीवारों में सीलन आ जाती, छत से पानी टपकता और सांप-बिच्छुओं का खतरा बना रहता। ऐसे हालात में सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीना उनके लिए बड़ी चुनौती थी।

पीएम जनमन आवास से पूरा हुआ सपना  

पीएम जनमन आवास योजना के तहत कृष्णा बैगा को पक्का आवास स्वीकृत हुआ। योजना का लाभ मिलते ही उनका बरसों पुराना सपना साकार हो गया। आज उनका नया पक्का घर पूरी तरह तैयार है। अब कृष्णा बैगा और उनका परिवार सुरक्षित, स्वच्छ और आरामदायक वातावरण में रह रहा है।

मिली सुरक्षा और सम्मान  

कृष्णा बैगा बताते हैं कि अब बरसात में न दीवारों की सीलन की चिंता है और न ही सांप-बिच्छुओं के घर में आने का डर। पक्का घर मिलने से उनके जीवन में सुरक्षा, सम्मान और आत्मविश्वास आया है।

पक्का घर मिलने से हमारा जीवन ही बदल गया

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताते हुए कृष्णा ने कहा, “पक्का घर मिलने से हमारे परिवार का जीवन बदल गया है। अब हम बिना किसी डर और परेशानी के अपने घर में सुकून से रह रहे हैं। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री जी का हृदय से धन्यवाद करता हूँ।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13843/ 75

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!